हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर की गई अपमानजनक टिप्पणियों पर भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि राज्य के लोग कांग्रेस पार्टी को जवाब देंगे. इससे पहले शनिवार को हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर निशाना साधने के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था.
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ''भाई-भतीजावाद में डूबी पार्टी और भाई-भतीजावाद की मानसिकता के गुलाम लोग यह नहीं समझ पाएंगे कि माननीय प्रधान मंत्री जी और मैं देश के 140 करोड़ लोगों और हरियाणा 3.25 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानते हैं. कांग्रेस को मैं नहीं हमारे परिवार के लोग जवाब देंगे..."
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
उदय भान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर निशाना साधने के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था. एक वायरल वीडियो में हरियाणा कांग्रेस प्रमुख को प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री का जिक्र करते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए सुना जा सकता है. भान द्वारा की गई टिप्पणी से विवाद पैदा हो गया और कई भाजपा नेताओं ने इसकी निंदा की और कांग्रेस पार्टी से माफी की मांग की है.
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा बीजेपी प्रमुख ओपी धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए. धनखड़ ने कहा, "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण बयान था. कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए. उसे शर्म आनी चाहिए. उदय भान ने अभद्रता की सारी हदें पार कर दीं. लेकिन मैंने उनका एक और वीडियो देखा, इससे भी ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि वह अपनी टिप्पणी को सही ठहरा रहे हैं."
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा के वफादार माने जाने वाले उदय भान को 2022 में हरियाणा कांग्रेस प्रमुख बनाया गया था. उन्होंने कुमारी शैलजा की जगह ली, जिन्हें छत्तीसगढ़ का एआईसीसी प्रभारी बनाया गया था.
इसे भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं