केरल में अगली सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है. भावी मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है. सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने बहुमत का समर्थन होने की जानकारी राज्यपाल को दी है, जिसके बाद सत्ता परिवर्तन की औपचारिक शुरुआत मानी जा रही है.
इससे पहले कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने केरल के मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान कर दिया था. पार्टी ने इस पद के लिए वीडी सतीशन का नाम फाइनल किया है, वो प्रदेश के 13वें मुख्यमंत्री होंगे. कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने यह ऐलान दिल्ली में किया, जिसमें प्रमुख रूप से दीपा दासमुंशी, मुकुल वासनिक और अजय माकन शामिल रहें.
Chief Minister-designate Shri V. D. Satheesan called on Hon'ble Governor Rajendra Vishwanath Arlekar at Lok Bhavan, today. AICC Secretary in charge of Kerala Smt. Deepa Das Munsi and KPCC President and MLA Shri Sunny Joseph were present. pic.twitter.com/RNVMaxBatA
— Kerala Governor (@KeralaGovernor) May 14, 2026
यह फैसला, जिसे काफी समय तक टाला गया था, कांग्रेस ने अपने खास नाटकीय अंदाज़ में घोषित किया. कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल अंतिम दौर की चर्चाओं के दौरान दिल्ली में मौजूद थे. नेतृत्व का फैसला बताने से पहले उन्हें राहुल गांधी के साथ बैठक के लिए बुलाया गया.
इस बीच, वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला को राहुल गांधी का निजी फोन आया, जिसमें उन्हें बताया गया कि अब फैसला हो चुका है और सतीशन को मंजूरी मिल गई है. सतीशन गुरुवार सुबह अपने परिवार के साथ राज्य की राजधानी के लिए रवाना हुए और विपक्ष के नेता के रूप में पिछले पांच वर्षों से जिस सरकारी आवास में रह रहे थे, वहां पहुंचे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं