विज्ञापन

केरलम के भावी CM सतीशन राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा किया पेश: सूत्र

वीडी सतीशन ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है.

केरलम के भावी CM सतीशन राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा किया पेश: सूत्र

केरल में अगली सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है. भावी मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है. सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने बहुमत का समर्थन होने की जानकारी राज्यपाल को दी है, जिसके बाद सत्ता परिवर्तन की औपचारिक शुरुआत मानी जा रही है.

इससे पहले कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने केरल के मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान कर दिया था. पार्टी ने इस पद के लिए वीडी सतीशन का नाम फाइनल किया है, वो प्रदेश के 13वें मुख्यमंत्री होंगे.  कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने यह ऐलान दिल्ली में किया, जिसमें प्रमुख रूप से दीपा दासमुंशी, मुकुल वासनिक और अजय माकन शामिल रहें.

यह फैसला, जिसे काफी समय तक टाला गया था, कांग्रेस ने अपने खास नाटकीय अंदाज़ में घोषित किया. कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल अंतिम दौर की चर्चाओं के दौरान दिल्ली में मौजूद थे. नेतृत्व का फैसला बताने से पहले उन्हें राहुल गांधी के साथ बैठक के लिए बुलाया गया.

इस बीच, वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला को राहुल गांधी का निजी फोन आया, जिसमें उन्हें बताया गया कि अब फैसला हो चुका है और सतीशन को मंजूरी मिल गई है. सतीशन गुरुवार सुबह अपने परिवार के साथ राज्य की राजधानी के लिए रवाना हुए और विपक्ष के नेता के रूप में पिछले पांच वर्षों से जिस सरकारी आवास में रह रहे थे, वहां पहुंचे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
VD Satishan, VD Satheesan, VD Satheesan News, Kerala Swearing-in Ceremony
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com