विज्ञापन

CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, श्री अकाल तख्त के सामने पेश होंगे AAP के मंत्री-विधायक, हर फैसला स्वीकार

CM Bhagwant Mann Big Announcement: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि 29 जून को पंजाब में आम आदमी पार्टी के सभी मंत्री और विधायक श्री अकाल तख्त के सामने पेश होंगे.

CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, श्री अकाल तख्त के सामने पेश होंगे AAP के मंत्री-विधायक, हर फैसला स्वीकार
सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान
  • पंजाब के सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान. श्री अकाल तख्त साहिब के सामने कल पेश होंगे आप सरकार के मंत्री और विधायक.
  • सीएम मान ने कहा कि श्री अकाल तख्त से जो भी निर्देश मिलेगा उसका पालन किया जाएगा. हर फैसला स्वीकार किया जाएगा...
  • श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से आप पार्टी के मंत्रियों और विधायकों को तलब किया गया था. जिसमें कल सभी पेश होंगे.
अमृतसर:

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि 29 जून यानि कल पंजाब सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के सभी विधायक श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश होंगे और जो भी निर्देश दिए जाएंगे उनका पूरा सम्मान किया जाएगा. सीएम मान ने कहा कि आप पार्टी  अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता का सम्मान करती हैं और सभी फैसलें स्वीकार होंगे. बता दें कि श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से आप पार्टी के सभी मंत्रियों और विधायकों को तलब किया गया था. जिसके बाद यह फैसला किया गया है. 

श्री अकाल तख्त साहिब में होगी पेशी 

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के सभी विधायक और मंत्री श्री अकाल तख्त साहिब में कल पेश होंगे और अपना पक्ष लिखित रूप में प्रस्तुत करेंगे. वहीं श्री अकाल तख्त साहिब में पेशी के बाद मीडिया के सामने भी अपना पक्ष भी रखेंगे. मंत्रियों को विधायकों को जिस समय पर बुलाया गया है, उसी समय पर सभी एक साथ पहुंचेंगे और जो भी फैसला आएगा उसे पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ सभी लोग स्वीकार करेंगे. सीएम मान ने कहा कि फिलहाल उन्हें व्यक्तिगत रूप तलब नहीं किया गया  है. ऐसे में पार्टी के जिन मंत्रियों और विधायकों को बुलाया गया है वह सरकार का पक्ष रखेंगे. 

मंत्रियों से मांगा लिखित स्पष्टीकरण

भगवंत मान ने बताया कि कुछ मंत्रियों से श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से लिखित में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है. ऐसे में सभी मंत्री निर्धारित रूप से अपना जवाब भी लिखित में सौपेंगे. उन्होंने बताया कि पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां भी मंत्रियों और विधायकों के साथ होंगे. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमवार को सभी विधायकों को बुलाया गया है. ऐसे में सभी तय समय से पहुंचेंगे. सीएम मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह जानकारी दी है. इस दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे. 

ये भी पढे़ंः मुझे मिलकर बदनाम करने की कोशिश... कथित वीडियो विवाद पर बोले CM भगवंत मान 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Bhagwant Maan, CM Bhagwant Mann Announcement, Akal Takht, Akal Takht Bhagwant Mann Verdict, Akal Takht Golden Temple
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com