प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:
- योग प्रशिक्षकों के साथ संवाद में केजरीवाल ने कहा कि योगा क्लास बंद नही होंगी.कल सुबह से सभी लोग अपने अपने सेन्टर पर जाकर योगा कराइए.
- उन्होंने कहा, "कई लोगों से मेरी बात हुई है. लोग मदद करने को तैयार हैं. अगर किसी से मदद लेकर भी आपको (योग टीचर्स) वेतन देना पड़े तो मैं दूंगा."
- सीएम ने कहा कि 75 साल से देश की यही दिक्कत है जब कोई अच्छा काम करे तो उसे रोको. अब दिल्ली की योग क्लास को रोका जा रहा है.
- प्रदूषण के मसले पर कहा, " प्रदूषण पूरे उत्तर भारत की समस्या है लेकिन इस पर राजनीति हो रही है. ऐसा दिखाया जा रहा है कि केवल दिल्ली और पंजाब में ही प्रदूषण है.
- क्रेजरीवाल ने कहा कि हमने केंद्र को प्रस्ताव भेजा कि किसानों को मिलकर मुआवज़ा दिया जाए लेकिन केंद्र ने मना कर दिया. किसानों ने उनके ख़िलाफ़ आंदोलन किया था और उसी का बदला वे किसानों से ले रहे हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Arvind Kejriwal, Yoga Classes, Delhi