विज्ञापन

UN ने CJP प्रदर्शनों में 'मनमाने ढंग से हिरासत में लिए गए' लोगों की रिहाई की मांग की

अल-खीतान ने भारतीय अधिकारियों से यह भी कहा कि वे सुनिश्चित करें कि कानून लागू करने वाले अधिकारी शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के साथ निपटने में "बेहद संयम" बरतें, जो देश की लोकतांत्रिक परंपराओं और मानवाधिकारों से जुड़ी जिम्मेदारियों के अनुरूप हो.

UN ने CJP प्रदर्शनों में 'मनमाने ढंग से हिरासत में लिए गए' लोगों की रिहाई की मांग की
दिल्ली में आज सुरक्षा बलों और दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी को जंतर-मंतर पहुंचने से रोक दिया. (फोटो क्रेडिट-पीटीआई)

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय ने शनिवार को दिल्ली में बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान लोगों को बड़ी संख्या में हिरासत में लिए जाने पर चिंता जताई है. साथ ही, उसने भारतीय अधिकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से इकट्ठा होने के अधिकार का सम्मान करने और बिना किसी ठोस वजह के हिरासत में लिए गए लोगों को तुरंत रिहा करने की अपील की है.

दरअसल, आज सुरक्षा बलों ने कॉकरोच जनता पार्टी के पहले से तय प्रदर्शन को मध्य दिल्ली के जंतर-मंतर तक पहुंचने से रोक दिया. इन लोगों को पुलिस ने प्रदर्शन की इजाजत नहीं थी, मगर इसके बाद भी सैकड़ों प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर पहुंचने की कोशिश करने लगे. तब दिल्ली पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया. 

शनिवार को एक बयान में, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की प्रवक्ता थमीन अल-खीतान ने कहा कि कार्यालय "दिल्ली में आज हुए बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों से पहले और उनके दौरान प्रदर्शनकारियों, प्रदर्शन के नेताओं, नागरिक समाज संगठनों के सदस्यों, वकीलों और पत्रकारों को भारत में बड़ी संख्या में हिरासत में लिए जाने की खबरों से चिंतित है. हम अधिकारियों से अपील करते हैं कि वे शांतिपूर्ण ढंग से इकट्ठा होने के अधिकार का पूरा सम्मान करें और उसे सुनिश्चित करें. शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शनों पर लगाई जाने वाली पाबंदियां जरूरत और आनुपातिकता की कड़ी कसौटी पर खरी उतरनी चाहिए."

पढ़ें-CJP के समर्थन में उतरे राहुल गांधी, अब अजित डोभाल को भी घेरा, प्रियंका ने पूछे तीखे सवाल; BJP ने दिया जवाब

अल-खीतान ने भारतीय अधिकारियों से यह भी कहा कि वे सुनिश्चित करें कि कानून लागू करने वाले अधिकारी शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के साथ निपटने में "बेहद संयम" बरतें, जो देश की लोकतांत्रिक परंपराओं और मानवाधिकारों से जुड़ी जिम्मेदारियों के अनुरूप हो. उन्होंने कहा, "जिन लोगों को मनमाने ढंग से हिरासत में लिया गया है, उन्हें तुरंत और बिना किसी शर्त के रिहा किया जाना चाहिए." संयुक्त राष्ट्र ने अधिकारियों से यह भी आग्रह किया कि वे "सामने आई व्यापक चिंताओं को दूर करने के लिए सार्थक बातचीत करें."

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में सीजेपी प्रोटेस्ट की दुनिया के चुनिंदा देशों में खास चर्चे, कइयों ने दिया पल-पल का अपडेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UN Human Rights Council (UNHRC), Delhi Protest 2026, Jantar Mantar Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com