- कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच शुक्रवार को बातचीत होने जा रही है
- CJP का एक प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर 12:30 बजे जेपी नड्डा से मुलाकात करेगा
- CJP और जेपी नड्डा की बैठक कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में होगी
सोनम वांगचुक की 26 दिन की भूख हड़ताल खत्म हो चुकी है. ये एक बड़ी सफलता है. सरकार के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया. अब बड़ा सवाल ये है कि जिस भरोसे और विश्वास के साथ सोनम के ये बड़ा फैसला लिया तो क्या सीजेपी का रुख भी नरम होगा. शुक्रवार दोपहर सरकार से सीजेपी प्रतिनिधिमंडल की बातचीत होने वाली है. सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस बातचीत के बाद क्या सीजेपी अपना विरोध प्रदर्शन खत्म कर देगा. हालांकि अभिजीत दीपके ने कहा था कि मांगें पूरी होने तक उनका विरोध जारी करेगा. सरकार संग बातचीत में किन मांगों पर सहमति बनती है, ये तो बातचीत के बाद ही पता चलेगा.
दिल्ली समेत देशभर में विरोध प्रदर्शनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच बातचीत के लिए शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे CJP का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात करेगा. इस दौरान सीजेपी डेलिगेशन अपनी चार मांगें सरकार के सामने रखेगी. केंद्र सरकार NEET पेपर लीक मामले पर सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन के बीच एक न्यूट्रल जगह पर बातचीत के लिए सहमत हो गई है.
सरकार हमसे न्यूट्रल जगह पर मिलने के लिए सहमत
CJP ने कहा कि सरकार ने सरकारी दफ्तरों के बाहर बातचीत करने की उसकी मांग मान ली है. यह बैठक कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में होगी. CJP प्रवक्ता वैष्णवी गौर ने कहा कि सरकार हमसे न्यूट्रल जगह पर मिलने के लिए सहमत हो गई है. हम उनके सामने अपनी वे मांगें रखेंगे, जिन पर हम पहले दिन से कायम हैं. ये मांगें हैं- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजा, निर्दोष प्रदर्शनकारियों पर सभी FIR हटाई जाएं और उन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो जिन्होंने प्रदर्शनकारियों पर बर्बरता की.
#WATCH दिल्ली: CJP प्रवक्ता वैष्णवी गौर ने कहा, "सरकार हमसे न्यूट्रल स्थान पर मिलने के लिए सहमत हो गई है। हम अपनी मांगें रखेंगे, जिन पर हम पहले दिन से कायम हैं। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजा, निर्दोष प्रदर्शनकारियों पर सभी एफआईआर हटाई जाएं और उन… pic.twitter.com/kaD90PrB7e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा
वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक ये आंदोलन जारी रहेगा. सरकार ने बातचीत का हमारा अनुरोध मान लिया, इससे हम बहुत खुश हैं. बातचीत न्यूट्रल जगह पर होनी चाहिए. हमने बातचीत के लिए कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया को चुना है.
#WATCH दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, "हम खुश हैं। हमने कल भी पत्र लिखकर सोनम सर से उपवास समाप्त करने का अनुरोध किया था...यह आंदोलन जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक जारी रहेगा। हम बहुत खुश हैं कि सरकार हमारा अनुरोध मान गई है कि बातचीत… pic.twitter.com/KlEnfRGs6V
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2026
क्या हैं सीजेपी की मांगें?
बता दें कि सीजेपी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है और NEET पेपर लीक विवाद को संभालने के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहरा रही है. मंत्री के इस्तीफे के साथ ही पार्टी ने भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों को रोकने के लिए देश की शिक्षा और परीक्षा सिस्टम में बदलाव की भी मांग की है.
- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
- पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजा
- निर्दोष प्रदर्शनकारियों पर सभी FIR हटाई जाएं
- छात्रों से बर्बरता करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो
बता दें कि सीजेपी और सरकार के बीच बातचीत ऐसे समय में होने जा रही है, जब एक दिन पहले ही पीएम मोदी ने पेपर लीक के मामलों में सख्त प्रावधान और कड़ी सजा का प्रावधान करने वाले कानून लाए जाने की बात कही.
सोनम वांगचुक ने खत्म की 26 दिन की भूख हड़ताल
बता दें कि सोनम वांगचुक ने गुरुवार रात 26 दिन का अनशन खत्म कर दिया. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में मेदांता अस्पताल में सोनम ने अपनी भूख हड़ताल खत्म की. बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी कर पेपर लीक के दोषियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया था.
ये भी पढ़ें- रात 11.04 से 12.32 तक…88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं