विज्ञापन

'जंतर-मंतर प्रोटेस्ट का सीजन 2 जल्द शुरू होने वाला है', अभिजीत दीपके ने किया ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बुधवार को ऐलान किया कि जंतर-मंतर का सीजन-2 जल्द शुरू होने वाला है. उनके इस बयान से दिल्ली के जंतर-मंतर में फिर से आंदोलन शुरू होने के संकेत मिल रहे है.

'जंतर-मंतर प्रोटेस्ट का सीजन 2 जल्द शुरू होने वाला है', अभिजीत दीपके ने किया ऐलान
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके और उनके साथी.
NDTV
  • कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बुधवार को ऐलान किया कि जंतर-मंतर का सीजन2 जल्द शुरू होने वाला है.
  • उनके इस बयान से दिल्ली के जंतर-मंतर में फिर से आंदोलन शुरू होने के संकेत मिल रहे है.
  • CJP फाउंडर दीपके ने कहा कि बुधवार को दिल्ली में वॉलंटियर्स की मीटिंग के लिए हॉल मिलने में दिक्कतें आई.
नई दिल्ली:

NEET पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में बीते दिनों बड़ा प्रदर्शन हुआ. प्रदर्शनकारियों के लगातार दबाव के बाद पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था. अब कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने फिर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के संकेत दिए हैं. बुधवार को उन्होंने कहा- बहुत से लोग इंस्टाग्राम पर कमेंट कर रहे थे कि 'जंतर-मंतर' का सीजन 2 कब शुरू होगा. मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि 'जंतर-मंतर' का सीजन 2 बहुत जल्द शुरू होने वाला है.

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके बुधवार को दिल्ली में अपने वॉलंटियर्स की मीटिंग करने वाले थे. लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि इस मीटिंग के लिए हमें हॉल नहीं मिलने में भी काफी मुश्किलें आईं.

वॉलंटियर्स की मीटिंग के लिए दिल्ली में हॉल मिलने में आई दिक्कतेंः दीपके

दीपके कहा, "आज दिल्ली में हमारे वॉलंटियर्स की मीटिंग होनी थी. हम हॉल ढूंढ रहे थे, लेकिन कोई भी हमें हॉल किराए पर देने को तैयार नहीं था. हर कोई यही कह रहा था कि ऊपर से दबाव है... बड़ी मुश्किल से हमें यह हॉल मिला था. हमारे पास इसकी रसीद भी है. लेकिन आज सुबह ही हॉल के मालिकों को धमकियां मिलीं. 

दीपके ने आगे कहा- हॉलमालिक को कहा गया कि अगर उन्होंने CJP की मीटिंग यहां होने दी, तो उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा. यह सब BJP कर रही है. उनकी हरकतों और बातों से साफ पता चलता है कि वे देश के युवाओं से डरे हुए हैं... अगर उन्हें लगता है कि ऐसी छोटी-मोटी हरकतों से हम डर जाएंगे, तो वे बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं..."

यह भी पढ़ें - कॉकरोच जनता पार्टी ने नेशनल वर्किंग कमिटी बनाई, इन 11 लोगों को मिली जिम्मेवारी, कामों का भी हुआ बंटवारा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhijeet Dipke, Abhijeet Dipke CJP, Abhijeet Dipke CJP Protest, Jantar Mantar Protest, Jantar Mantar Cjp Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com