अगस्ता वेस्टलैंड डील के कथित बिचौलिए एवं ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल की फाइल फोटो.
नई दिल्ली:
अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआइपी हेलीकॉप्टर घोटाले की जांच में जुटी एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. 3,600 करोड़ रुपये की डील के कथित बिचौलिए एवं ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल के प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो गया है. दुबई की एक अदालत ने क्रिश्चियन मिशेल के प्रत्यर्पण का आदेश दिया है. आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार देर शाम इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले भारत ने इस मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की गई आपराधिक जांच के आधार पर खाड़ी देश से आधिकारिक तौर पर इस संबंध में आग्रह किया था.जिसके बाद मंगलवार को अदालत ने यह फैसला दिया.
कांग्रेस का मोदी सरकार पर आरोप, अगस्ता वेस्टलैंड मामले में सोनिया गांधी को फंसाने की साजिश रची
अधिकारियों ने बताया कि क्रिश्चियन मिशेल जेम्स (54) के खिलाफ आदेश की पूरी जानकारी कल मिल सकेगी क्योंकि कानूनी फैसला अरबी भाषा में है और भारतीय अधिकारियों के आग्रह पर उसका अंग्रेजी में अनुवाद कराया जा रहा है. यह फैसला मामले की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो और ईडी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. ईडी ने जून 2016 में मिशेल के खिलाफ दायर अपने आरोप-पत्र में आरोप लगाया था कि उसने अगस्ता वेस्टलैंड से करीब 225 करोड़ रुपये प्राप्त किए. ईडी ने कहा था कि यह पैसा और कुछ नहीं, बल्कि कंपनी द्वारा 12 हेलीकॉप्टरों के समझौते को अपने पक्ष में कराने के लिए वास्तविक लेन-देन के “नाम पर” दी गई “रिश्वत’’थी.सीबीआई और ईडी द्वारा जांच किए जा रहे मामलों में गुइदो हाश्के और कार्लो गेरोसा के अलावा मिशेल तीसरा कथित बिचौलिया है. अदालत द्वारा उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के बाद दोनों जांच एजेंसियों ने उसके खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया था.(इनपुट भाषा से)
वीडियोः इंडिया 7 बजे : निजी तौर पर सोनिया को नहीं जानता- अगस्ता डील के बिचौलिये ने NDTV से कहा

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Agusta Chopper Deal, Augusta Deal, Augusta Westland, Augusta Scam, Christian Michael Agusta, Christian Michael Augusta Extradition, Christian Michel Extradition Order