VVIP अगस्टा वेस्टलैंड (Augusta Westland) हेलिकॉप्टर खरीद घोटाले के मामले में सीबीआई ने सप्लिमेंट्री चार्जशीट (पूरक आरोप पत्र) दाखिल की है लेकिन इसमें पूर्व महानियंत्रक एवं लेखा परीक्षक (CAG) शशिकांत शर्मा का नाम नहीं है. इसी महीने सीबीआई ने पूर्व सीएजी और पूर्व रक्षा सचिव शशिकांत शर्मा पर केस दर्ज करने की इजाजत मांगी थी लेकिन रक्षा मंत्रालय ने अभी तक इसकी इजाजत नहीं दी है. जांच एजेंसी द्वारा फाइल की गई सप्लिमेंट्री चार्जशीट में 3600 करोड़ रुपये के सौदे के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल समेत 15 लोगों को आरोपी बनाया गया है. इसमें मिशेल की भूमिका का उल्लेख किया गया है.
मिशेल को संयुक्त अरब अमीरात से प्रत्यर्पित किया गया था. वह अभी भी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है. सीबीआई ने सप्लिमेंट्री चार्जशीट में सौदे के बीच एहम भूमिका निभाने वाले कुछ लोगों के नाम भी जोड़े हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
साल 1999 में राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के लिए वीवीआईपी हेलिकॉप्टर खरीदने का प्रस्ताव लाया गया था. इस प्रस्ताव में इंडियन एयर फोर्स के Mi8 हेलिकॉप्टर की जगह नए चॉपर खरीदने की जरूरत बताई गई थी. प्रस्ताव पास होने के बाद वायुसेना ने खरीद के लिए 6,000 मीटर का सीलिंग पैरामीटर सेट किया था. अगस्टा वेस्टलैंड इस मानदंड पर खरा नहीं उतरता था.
बाद में तत्कालीन वायु सेना प्रमुख एसपी त्यागी ने शर्तों में ढील देते हुए पैरामीटर को 4500 मीटर सेट कर दिया था. इसकी वजह से अगस्टा वेस्टलैंड बोली लगाने की प्रक्रिया में शामिल हो गया. सीबीआई एसपी त्यागी को पहले ही मामले में एसपी त्यागी को पहले ही आरोपी बना चुकी है.
वीडियो: ईडी ने कोर्ट को बताया- बिचौलिये क्रिश्चयन मिशेल ने लिया 'मिसेज गांधी' का नाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं