विज्ञापन

Apple के मेगा इवेंट में बिग स्क्रीन पर छाया NDTV का ऐप, सच्ची पत्रकारिता और हाइएंड टेक के अनूठे संगम का असर

Apple के सालाना इवेंट के दौरान नए AI-संचालित Siri के डेमो में NDTV ऐप को दिखाया गया, जो इवेंट में दिखाया गया भारत का इकलौता न्यूज ऐप था.

apple इवेंट में दिखा NDTV न्यूज ऐप
NDTV

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Apple ने अपने सालाना लॉन्च इवेंट 'Surprise and Shine' में नए iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo लॉन्च किया. इस आयोजन में भारतीय दर्शकों के लिए एक खास पल तब आया, जब नए Siri AI असिस्टेंट के डेमो के दौरान NDTV ऐप को प्रदर्शित किया गया. कार्यक्रम में दिखाया गया यह एकमात्र न्यूज ऐप था.

करीब 1 घंटा 17 मिनट लंबे इवेंट में Apple ने अपने नए AI-संचालित Siri का प्रदर्शन किया. कंपनी के अनुसार, नया Siri पहले की तुलना में ज्यादा स्मार्ट है, नैचुरल मल्टी-स्टेप बातचीत कर सकता है और 3 लाख से अधिक ऐप्स पर काम कर सकता है. इसी डेमो के दौरान NDTV ऐप स्क्रीन पर दिखाई दिया.

NDTV का ऐप यहां से करें डाउनलोड: ios वाले, android वाले

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone

इवेंट की सबसे बड़ी घोषणाओं में Apple का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo रहा. कंपनी ने इसे हाल के वर्षों में iPhone लाइनअप का सबसे बड़ा बदलाव बताया है. iPhone Duo में 48MP Fusion Main कैमरा और 48MP Fusion Ultra-Wide कैमरा दिया गया है. इसमें Duo Preview, Smart Take और बाहरी डिस्प्ले के जरिए रियर कैमरा सेल्फी जैसे फीचर मिलते हैं. Apple का दावा है कि पूरी तरह खुलने पर यह अब तक का सबसे पतला iPhone है.

भारत में iPhone Duo की कीमत

256GB: ₹2,99,900
512GB: ₹3,24,900
1TB: ₹3,74,900
2TB: ₹4,49,900

यह स्मार्टफोन Star White और Night Sky रंगों में उपलब्ध होगा.

iPhone 18 Pro और Pro Max में क्या खास?

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को नए A20 Pro चिपसेट और C2 मॉडेम के साथ पेश किया है. कंपनी का दावा है कि iPhone 18 Pro में 24 घंटे और Pro Max में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी. iPhone 18 Pro में 6.3-इंच और Pro Max में 6.9-इंच का डिस्प्ले दिया गया है. दोनों मॉडल Black, Silver, Glacier और नए Burgundy रंग में उपलब्ध होंगे।.

भारत में iPhone 18 Pro की कीमत

256GB: ₹1,64,900
512GB: ₹1,89,900
1TB: ₹2,39,900
2TB: ₹3,14,900

भारत में iPhone 18 Pro Max की कीमत

256GB: ₹1,79,900
512GB: ₹2,04,900
1TB: ₹2,54,900
2TB: ₹3,29,900

कब शुरू होगी बिक्री?

Apple के मुताबिक नए iPhone मॉडल्स के लिए 12 सितंबर से प्री-ऑर्डर शुरू होंगे, जबकि 18 सितंबर से बिक्री शुरू होगी.

यह भी पढ़ें: Apple इवेंट में दिखा एनडीटीवी का न्यूज एप, वीडियो में आया नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Apple Mobiles, Apple AI Photo Editing Tools IPhone, Apple App Store, Apple Feature, Apple India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com