Village Business Ideas: आज के समय में जिस तेजी से महंगाई और घर के खर्चे बढ़ रहे हैं, सिर्फ एक नौकरी के भरोसे काम चलाना बेहद मुश्किल हो चुका है. कम सैलरी, ऑफिस की चिकचिक और हर महीने के खर्च को मैनेज करने के बीच अब ज्यादातर लोग अपना खुद का काम शुरू करने का मन बना रहे हैं. कई लोगों को ये भी लगता है कि शहरों की भागदौड़ और मेहनत से कमाए पैसे रेंट पर खर्च करने से कहीं बेहतर अपने घर या गांव में रहकर खुद का कोई बिजनेस शुरू करना है. हालांकि ये कोई मुश्किल काम नहीं है.
आज केंद्र और राज्य सरकारें भी गांव में बिजनेस शुरू करने के लिए 35% तक सब्सिडी और बिना गारंटी के लोन दे रही हैं. अगर आपको सही प्लानिंग और सरकारी योजनाओं की जानकारी हो, तो आप अपने गांव की जमीन पर ही खुद का बिजनेस खड़ा कर सकते हैं और हर महीने तगड़ी कमाई कर सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी गांव में रहकर ही कोई काम शुरू करना चाहते हैं, तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं उन 3 सबसे मुनाफे वाले बिजनेस के बारे में, जो बहुत कम बजट में शुरू करके आप 50000- 60000 तक की कमाई आसानी से करके आपके गांव में ही सेटल हो सकते हैं.
1. एग्री-प्रोसेसिंग यूनिट (Agri-Processing Unit)
अगर आप गांव में ही रहकर कोई मजबूत कमाई करना चाहते हैं,तो अनाज और फसलों की प्रोसेसिंग का काम सबसे सही रहेगा. गांव में कच्चा माल तो आसानी से मिल जाता है, बस आपको आटा चक्की, स्पेलर या छोटी दाल मिल लगाकर उसे प्रोसेस करना होगा. इस सेटअप को शुरू करने में लगभग 80,000 रुपये की शुरुआती लागत आती है, लेकिन इससे मिलने वाला मुनाफा भी काफी शानदार होता है. बाजार में आटा, तेल या पैकेज्ड मसाले सप्लाई करके आप हर महीने ₹30,000 से लेकर ₹60,000 तक का मुनाफा आसानी से कमा सकते हैं.
सबसे अच्छी बात यह है कि प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (PMKSY) के तहत सरकार इस तरह के बिजनेस पर 35% तक की सीधी सब्सिडी भी दे रही है, तो आपका काम और भी आसान हो जाएगा.
2. ऑर्गेनिक फार्मिंग (Organic Farming)
आजकल बड़े शहरों में बिना केमिकल वाली सब्जियों और अनाज की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ी है, जिसका सीधा फायदा गांव के लोग उठा सकते हैं. अगर आपके पास खुद की या लीज पर थोड़ी जमीन है, तो मात्र ₹30,000 के छोटे से बजट में ऑर्गेनिक फार्मिंग की शुरुआत की जा सकती है. जब आप अपने खेतों की उगाई ताजी और सेहतमंद सब्जियां सीधे मार्केट में बेचते हैं, तो बिचौलियों का कमीशन खत्म हो जाता है और आप आराम से ₹25,000 से ₹40,000 के बीच आपकी मंथली इनकम जेनरेट कर सकते हैं.
3. डेयरी वैल्यू एडिशन (Dairy Value Addition)
गांव में केवल कच्चा दूध बेचने से नहीं असली पैसा तो दूध से बने प्रॉडक्ट्स जैसे पनीर, मावा, मक्खन और घी तैयार करने में है. इस डेयरी प्रोसेसिंग के काम को आप ₹50,000 के आसपास का इंवेस्टमेंट करके अपने घर से ही शुरू कर सकते हैं. लोकल दुकानों, शादियों और पास की मंडियों में इन प्रॉडक्ट्स की सप्लाई करके हर महीने ₹20,000 से ₹45,000 तक की कमाई बहुत आराम से हो जाती है.
इसमें राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और राज्य डेयरी विकास योजनाओं के तहत आसान किस्तों पर लोन,बेहतर ट्रेनिंग और फाइनेंशियल मदद मिल जाती है.
ये भी पढ़ें- घर बैठे मालामाल कर देगा यह सुपहिट बिजनेस, बंपर ऑर्डर से होगी नोटों की बारिश, हर महीने ₹1 लाख की कमाई!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं