Bihar Assembly Elections 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए से अलग राह पर चल रहे लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) के नेता चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने कहा है कि वो पीएम मोदी के हनुमान हैं. एनडीटीवी से खास बातचीत में चिराग पासवान ने कहा कि मेरा संकल्प है कि बिहार में बीजेपी के नेतृत्व में बीजेपी-एलजेपी की सरकार बने.
चिराग पासवान ने चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी की तस्वीर लगाने को लेकर निशाना साधने वालों को जवाब देते हुए कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ था, हूं और रहूंगा. तस्वीर को लेकर भी विवाद हुआ कि ये लोग कहीं पीएम की तस्वीर नहीं लगा सकते हैं. मुझे कहीं तस्वीर नहीं लगानी है. मेरे दिल में प्रधानमंत्री बसते हैं. मैं उनका हनुमान हूं. हनुमान की तरह चीर कर देख लें मेरा सीना, मेरे दिल में प्रधानमंत्री मोदी बसते हैं."
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए चिराग ने कहा, "तस्वीर लगाने की जरूरत सीएम नीतीश को है. क्योंकि अनुच्छेद 370, सीएए, एनआरसी जैसे मुद्दों पर उन्होंने हमारे प्रधानमंत्री का विरोध किया है. इसलिए उनको इसकी ज्यादा जरूरत हैं, वो ज्यादा तस्वीरें लगाएं. मैं यहां क्लियर कर दूं कि मैं बीजेपी के साथ था, हूं और रहूंगा. मेरा संकल्प है कि 10 तारीख को बिहार में डबल इंजन की सरकार बनें. बिहार में बीजेपी के नेतृत्व में बीजेपी-एलजेपी की सरकार बने ये मेरे संकल्प है."
इससे पहले चिराग ने अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान की एक ऑडियो क्लिप साझा कर जुल्म न करने और जुल्म न सहने की बात ट्विटर पर कही है. चिराग ने लिखा है,
ज़ुल्म करो मत
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 16, 2020
ज़ुल्म सहो मत ।।।
जीना है तो मरना सीखो
कदम पर लड़ना सिखों।।।
वोह लड़ रहे हैं हमपर राज करने के लिए
हम लड़ रहे हैं खुद पर नाज़ करने के लिए।#बिहार1stबिहारी1st pic.twitter.com/d1QiVXdw08
बता दें कि चिराग पासवान लगातार यह कह रहे हैं कि उन्हें बीजेपी से कोई परहेज नहीं है. लेकिन बीजेपी के नेता लगातार कह रहे हैं कि एलजेपी बिहार में एनडीए में शामिल नहीं है. बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने भी एनडीटीवी से खास बातचीत में एलजेपी को वोट कटवा पार्टी करार दिया था. सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में एनडीए में बीजेपी-जेडीयू-वीआईपी और हम पार्टी शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं