- चिराग पासवान का निशाना
- कहा- जेल से सरकार बनाने की कोशिश
- नाम लिए बिना लालू प्रसाद यादव पर निशाना
बिहार में 'महागठबंधन' के नेताओं के लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) से मुलाकात करने पर भाजपा के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) ने निशाना साधा है. राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने बिना किसी का नाम लिए हुए कहा, 'यह एक विडंबना है कि महागठबंधन (Mahagathbandhan) के वरिष्ठ नेता भ्रष्टाचार मामले के दोषी से मुलाकात के लिए लाइन लगाए हुए खड़े हैं.' साथ ही उन्होंने कहा, 'जेल के रास्त से सरकार बनाना चाह रहे हैं.' पासवान लालू प्रसाद यादव की तरफ इशारा कर रहे थे, जो अभी चारा घोटाले के मामले में जेल में सजा काट रहे हैं. हालांकि, लालू प्रसाद यादव अभी रांची में रिम्स में अपना इलाज करवा रहे हैं.
चिराग पासवान का यह बया तब आया है, जब राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी, लोकतांत्रिक जनता दल के शरद यादव, विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी ने बिहार में 'महागठबंधन' की रूपरेखा तैयार होने से पहले रांची में लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कुछ दिन पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मजाक उड़ाते हुए कहा था कि सीटों के बंटवारे के लिए नेता होटवार जेल में आरजेडी प्रमुख के सामेन दंडवत होने के लिए जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक महागठबंधन में आरजेडी अहम भूमिका निभा रही है, इसलिए सीटों के बंटवारे पर लालू यादव की मंजूरी जरूरी है. वहीं लालू प्रसाद यादव की गैर-मौजूदगी में आरजेडी संभाल रहे तेजस्वी यादव ने कहा, 'हमारी प्राथमिकता एनडीए को हराना है.'
JDU नेता ने मीसा भारती की तुलना 'शूर्पणखा' से की, गुस्साए तेज प्रताप ने कही यह बात...
तेजस्वी के आवास पर महागठबंधन के नेताओं की बैठक
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से रांची में मुलाकात के बाद महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं की पहली औपचारिक बैठक सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू के छोटे पुत्र तेजस्वी यादव के पटना स्थित आवास पर होगी. तेजस्वी के आवास पर महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं की सोमवार की शाम 6 बजे प्रस्तावित इस महत्वपूर्ण बैठक में रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, लोकतांत्रिक जनता दल के अध्यक्ष शरद यादव और वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के शामिल होने की संभावना है. इस बैठक में महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं के बीच आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार की 40 सीटों को लेकर आपस में चर्चा होने की संभावना जतायी जा रही है. बैठक में सभी दलों के बीच औपचारिक सहमति बनने के बाद सीट साझेदारी के फार्मूले को मूर्त रूप दिया जा सकता है.
2019 में 'बुआ-भतीजा' का साथ, कमजोर कर देगा 'हाथ'! BJP को फायदा या नुकसान, जानें UP का सियासी समीकरण
गौरतलब है कि शनिवार को कुशवाहा, मांझी और शरद रांची जाकर चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात कर चुके हैं. कांग्रेस नेताओं में पार्टी के झारखंड प्रभारी सुबोधकांत सहाय और बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद भी लालू से मिल चुके हैं. राजग के घटक दलों भाजपा, जदयू और लोजपा के बीच बिहार में सीट साझेदारी की घोषणा के बाद से सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन लगातार विरोधियों के निशाने पर है और राजद प्रमुख से घटक दलों के नेताओं की मुलाकात के बाद विपक्ष ने राजनीतिक हमले और भी तेज कर दिए हैं. तेजस्वी के आवास पर कल प्रस्तावित बैठक को महागठबंधन की सीट बंटवारे पर फार्मूला तय कर अपने विरोधियों का मुंह बंद करने की एक कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.
(इनपुट- एजेंसियां)
चिराग पासवान बोले, राम मंदिर मुद्दे को बेवजह तूल न दे NDA, चुनाव में हो सकता है नुकसान
VIDEO- रणनीति: अपनों के दबाव में BJP?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं