विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2017

पाकिस्तान के साथ मिलकर युद्ध की तैयारी में जुटा है चीन: मुलायम सिंह यादव

मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि भारत को सबसे बड़ा खतरा चीन से है.

पाकिस्तान के साथ मिलकर युद्ध की तैयारी में जुटा है चीन: मुलायम सिंह यादव
मुलायम सिंह यादव की फाइल तस्वीर
  • मुलायम ने कहा, चीन लगातार देश की सीमा पर अतिक्रमण कर रहा है
  • 'भारत को सबसे बड़ा खतरा चीन से है'
  • 'चीन और पाकिस्तान का गठबंधन भारत के लिए खतरनाक है'
इटावा: समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक तथा पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि भारत को सबसे बड़ा खतरा चीन से है और चीन, पाकिस्तान के साथ मिलकर युद्ध की तैयारी में लगा है. मुलायम ने इटावा में एक कार्यक्रम में कहा कि देश के समक्ष कई खतरे हैं, लेकिन देश को सबसे बड़ा खतरा चीन से है. चीन लगातार देश की सीमा पर अतिक्रमण कर रहा है और लड़ाई की तैयारी में है. उन्होंने कहा कि चीन अब पाकिस्तान को साथ लेकर युद्ध करने की तैयारी में लगा है. चीन और पाकिस्तान का यह गठबंधन भारत के लिए खतरनाक है. इस बात को गंभीरता से लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें: मुलायम ने उठाया संसद में सवाल, चीन हमले की तैयारी कर रहा है क्या हम तैयार हैं

मुलायम ने कहा कि देश की आजादी में राम मनोहर लोहिया, जेपी और अन्य समाजवादियों का योगदान रहा है. मुलायम ने कहा कि समाजवादी जो कहते हैं, वह करते हैं. जनता को समाजवादियों पर भरोसा है, इसलिए अन्याय के विरोध में आवाज उठायें और न्याय के पक्ष में साथ दें.

इस मौके पर मुलायम के छोटे भाई और सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जिन लोगों ने सपा को मजबूत करने की बात की, उन्होंने ही पार्टी को कमजोर किया. जिन लोगों ने पार्टी को आगे बढ़ाने की बात की, उन्हीं लोगों ने पार्टी को पीछे ढकेलने का काम किया.

VIDEO : मुलायम ने कहा, हमले की तैयारी कर रहा है चीन
शिवपाल ने कहा कि सपा कमजोर हुई जिससे दबे कुचले, मजलूमों, गरीबों, बुनकरों के काम रुक गए. शिवपाल ने मुलायम की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि वह निर्णय लें.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulayam Singh Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com