विज्ञापन

योगी के मंत्री का सपा पर निशाना, 'अतीक अहमद के कुत्ते को सहलाते थे मुलायम सिंह यादव' गरमाई सियासत

Minister Satish Sharma Statement: योगी सरकार में मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने एक बड़ा बयान दिया है. बाराबंकी के एक कार्यक्रम में उन्होंने मुलायम सिंह यादव और अतीक अहमद को लेकर बयान दिया है.

योगी के मंत्री का सपा पर निशाना, 'अतीक अहमद के कुत्ते को सहलाते थे मुलायम सिंह यादव' गरमाई सियासत
यूपी के मंत्री सतीश चंद्र शर्मा का बड़ा बयान
बाराबंकी:

योगी सरकार के मंत्री सतीश चंद्र शर्मा के एक बयान के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत गरमाती दिख रही है. बाराबंकी में आयोजित एक कार्यक्रम में सतीश चंद्र शर्मा ने यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव को लेकर कहा 'अतीक अहमद के कुत्ते को सहलाने का काम मुलायम सिंह यादव करते थे. उन्होंने उस अपराधी को सजा दिलाने का काम नहीं किया. लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में माफिया अतीक अहमद जैसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है और उन्हें सजा दिलाई गई है. मंत्री सतीश चंद्र शर्मा के इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी ने मामले में कार्रवाई की मांग की है. 

मंत्री सतीश चंद्र शर्मा का बयान वायरल 

मंत्री सतीश चंद्र शर्मा का बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने बाराबंकी के दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में यह बयान दिया है. मंत्री ने कहा ' मंच से ऑन रिकॉर्ड कह रहा हूं की सपा की सरकार में माफियाओं को बढ़ावा दिया जाता था. लेकिन योगी सरकार ने उन्हें सही जगह पहुंचाने का काम किया है. उन्होंने दावा किया कि अब कानून व्यवस्था पहले से बेहतर हो गई है. यूपी में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. सतीश चंद्र शर्मा के बयान के बाद यूपी की सियासत में नई बहस शुरू होती दिख रही है. 

सपा ने जताया विरोध 

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा के बयान का विरोध जताते हुए बीजेपी से कार्रवाई की मांग की है. सपा नेताओं ने उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग भी उठाई है. भाजपा की तरफ से अब तक मंत्री के बयान को लेकर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. लेकिन यूपी में नया सियासी विवाद खड़ा होता दिख रहा है. यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में अब राज्य में बयानबाजी तेज हो गई है. 

दूसरी बार के विधायक हैं सतीश चंद्र शर्मा

सतीश चंद्र शर्मा शर्मा उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की दरियाबाद विधानसभा सीट से विधायक हैं. 2017 में उन्होंने पहली बार यहां से चुनाव जीता था. जबकि 2022 के चुनाव में उन्होंने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की थी. जिसके बाद उन्हें योगी सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया था. वह सरकार में खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री का काम संभाल रहे हैं.

लेखक के बारे में
img
अजय कुमार दुबे
Senior Special Correspondent
पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. राजनीतिक, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम से जुड़ी खबरों में जिज्ञासा. उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों गतिविधियों पर पैनी नजर. एबी... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Satish Sharma, Atiq Ahmed, Yogi Govt, Yogi Govt News, Mulayam Singh Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com