कर्नाटक में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया इस्तीफा देंगे या नहीं, ये कुछ ही देर में साफ हो जाएगा. आज सिद्धारमैया ने ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई है, जिसमें वह इस पर तस्वीर साफ कर सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, इस्तीफे के लिए उन्होंने कुछ शर्तें आलाकमान के सामने रखी हैं. इसमें उनके बेटे को कैबिनेट मंत्री बनाया जाना शामिल है. सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है. इस हलचल के बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनाने के लिए रास्ता लगभग साफ होता दिख रहा है. कांग्रेस हाईकमान ने सिद्धारमैया से शिवकुमार के लिए रास्ता बनाने को कहा था, जिस पर उन्होंने गुरुवार को इस पर बात किए जाने की बात कही थी. माना जा रहा है कि सीएम सिद्धारमैया गुरुवार को इस्तीफा दे सकते हैं. कर्नाटक का पल-पल का घटनाक्रम यहां जानें.
ये भी पढ़ें- कर्नाटक का ताज, नए CM के लिए बड़ी अग्निपरीक्षा... सत्ता से ज्यादा संतुलन की चुनौती
ये भी पढ़ें-कर्नाटक में CM ही नहीं कांग्रेस सरकार का पूरा चेहरा बदलना चाहते हैं राहुल गांधी, ये है प्लान
Karnataka Politicas Crisis Live Updates:
कर्नाटक सीएम आवास पर बुधवार देर रात सुरजेवाला संग हुई अहम बैठक
कर्नाटक में मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार देर रात एआईसीसी प्रभारी रणदीप सुरजेवाला की मौजूदगी में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई.
सिद्धारमैया राज्यसभा नहीं जाना चाहते, 2 साल तक विधायक रहना चाहते हैं-सूत्र
सिद्धारमैया फिलहाल राज्यसभा पद ग्रहण करने में रुचि नहीं रखते. सूत्रों के अनुसार, सिद्धारमैया राष्ट्रीय राजनीति में जाने के बजाय अगले दो सालों तक विधायक बने रहना चाहते हैं. वह आज शाम एआईसीसी नेतृत्व के साथ बैठक के लिए दिल्ली रवाना हो सकते हैं. दिल्ली में नके पद छोड़ने को लेकर चर्चा हो सकती है.
कर्नाटक KS राज्यपाल मुंबई चले गए, सिद्धारमैया कैसे सौंपेंगे इस्तीफा?
कर्नाटक में चल रहे सियासी घमासान के बीच राज्यपाल थावरचंद गहलोत मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं. अटकलें थीं कि आज सिद्धारमैया राज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. लेकिन राज्यपाल तो बैंगलुरु में हैं ही नहीं. पने एक करीबी रिश्तेदार के अस्वस्थ होने की खबर के बाद वह बुधवार देर रात मुंबई रवाना हो गए.
डीके सरकार में सिद्धारमैया के करीबियों को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी-सूत्र
डीके शिवकुमार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, उनकी सरकार में सिद्धारमैया के करीबी नेताओं को अहम ज़िम्मेदारी मिल सकती है. पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज से अधिक नेता मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं.
शनिवार को हो सकता है डीके सरकार का शपथ ग्रहण समारोह-सूत्र
डीके शिवकुमार बुधवार शाम ही बेंगलुरु पहुंच गए थे. उनके करीबी सूत्रों की मानें तो आज सीएम के इस्तीफे के बाद शनिवार को डीके सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है.
कांग्रेस बिना विवाद कर्नाटक नेतृत्व परिवर्तन की कर रहा उम्मीद
कर्नाटक के बड़े सियासी घटनाक्रम के बीच बुधवार शाम राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बीच एक घंटे तक मुलाकात हुई थी. कांग्रेस नेतृत्व उम्मीद कर रहा है कि बिना किसी विवाद के नेतृत्व परिवर्तन हो जाएगा.
सीएम सिद्धरामैया आज खोलेंगे पत्ते?
दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी ने मंगलवार को सीएम सिद्धरामैया से जो अनुरोध किया उसका खुलासा आज आधिकारिक तौर पर हो सकता है.
थोड़ी देर में सीएम सिद्धरामैया की ब्रेकफास्ट मीटिंग
अगले कुछ घंटों में आज कर्नाटक का सस्पेंस ख़त्म हो सकता है. सबकी नजरे सीएम सिद्धरामैया की ब्रेकफास्ट मीटिंग पर हैं. उन्होंने खुद कहा है कि वो आज बात करेंगे.
सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों ही पार्टी के महत्वपूर्ण नेता-सुरजेवाला
सुरजेवाला ने कहा कि सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों ही पार्टी के महत्वपूर्ण नेता हैं. कोई भी निर्णय कर्नाटक की जनता के हितों को ध्यान में रखकर लिया जाएगा. सिद्धारमैया एक बहुत महत्वपूर्ण नेता हैं. शिवकुमार संगठनात्मक कार्यों से उभरे हैं. जो भी निर्णय लिया जाएगा, हम कर्नाटक की जनता को सूचित करेंगे.
सुरजेवाला ने 'पॉवर शेयरिंग' की खबरों को किया खारिज
कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच एआईसीसी महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को कांग्रेस के भीतर किसी भी तरह के 'पॉवर शेयरिंग' की खबरों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री परिवर्तन के संबंध में कोई भी निर्णय आधिकारिक तौर पर नहीं लिया गया है.
आखिरकार हाथी ने बच्चा दे ही दिया-चलवाडी नारायणस्वामी का तंज
कर्नाटक के सीनियर बीजेपी नेता और विधान परिषद में नेता विपक्ष चलवाडी नारायणस्वामी ने भी कर्नाटक के घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि आखिरकार हाथी ने बच्चा दे ही दिया. तमाम मांगों और दबाव के बाद शिवकुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे. राज्य के लिए कुछ भी अच्छा नहीं होने वाला है. सिद्धारमैया पद छोड़ देंगे और शिवकुमार उस पर काबिज हो जाएंगे. इसके अलावा, कुछ भी नहीं बदलेगा.
डीके शिवकुमार के लिए मुख्यमंत्री पद की मांग
बालकृष्ण ने कहा कि उन्होंने शिवकुमार के लिए मुख्यमंत्री पद की मांग की है और वह अपने इस बयान पर कायम हैं. सिद्धारमैया और एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आशीर्वाद के बिना कोई भी मुख्यमंत्री नहीं बन सकता. वह हमेशा शिवकुमार के समर्थन में अपनी आवाज उठाते रहेंगे.
सिद्धारमैया ने आज बुलाई ब्रेकफास्ट बैठक
नियप्पा ने कहा कि सिद्धारमैया एक जननेता हैं और हर किसी को यह स्वीकार करना होगा. उन्होंने गुरुवार को नाश्ते पर एक बैठक बुलाई है और नेतृत्व के मुद्दे को लेकर जो भी भ्रम है, वह सब दूर हो जाएगा.
सिद्धारमैया ने आज बुलाई है बैठक
कर्नाटक के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री केएच मुनियप्पा ने कहा कि गुरुवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा बुलाई गई बैठक के बाद नेतृत्व के मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है.
आज कांग्रेस आलाकमान से मिलेंगे सिद्धारमैया
दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ हुई चर्चाओं के बारे में पूछे जाने पर सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि मैं बाद में बात करूंगा. जब पत्रकारों ने पूछा कि वह इस मुद्दे पर कब स्पष्टीकरण देंगे तो मुख्यमंत्री ने जवाब दिया कि मैं कल हर मुद्दे पर बात करूंगा.
इस्तीफे पर आज फैसला ले सकते हैं सीएम सिद्धारमैया
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपने इस्तीफे पर आज फैसला ले सकते हैं. कर्नाटक में नेतृत्व में संभावित बदलाव को लेकर चल रही जोरदार अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को कहा कि वह अपनी दिल्ली यात्रा और कांग्रेस आलाकमान के साथ हुई मुलाकातों के बारे में गुरुवार को विस्तार से बात करेंगे.