कर्नाटक में सीएम सिद्धारमैया के बाद डीके शिवकुमार को सीएम बनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है. कांग्रेस ने सिद्धारमैया को राज्यसभा भेज कर डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है. हालांकि ये जानकारी अभी आधिकारिक नहीं हुई है लेकिन सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नए कैबिनेट के लिए प्लान भी भेज दिया है.
सूत्रों के अनुसार, कर्नाटक कैबिनेट में फेरबदल पर राहुल गांधी के खास निर्देश हैं. उन्होंने कहा है कि नई कैबिनेट में दलित, OBC और माइनॉरिटी कम्युनिटी को ज़्यादा रिप्रेजेंटेशन मिले.राहुल गांधी ने कहा है कि मंत्रालय में ज्यादा से ज्यादा युवा चेहरों को शामिल किया जाए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
किसी खास गुट को तवज्जो देने को लेकर निर्देश
गौरतलब है कि नए कैबिनेट में 5 मौजूदा मंत्रियों में से 25 को हटाया जा सकता है और उन्हें संगठनात्मक काम में लगाया जा सकता है. हाईकमान चाहता है कि कर्नाटक केरल के मॉडल से सीख ले, जहां यूथ कांग्रेस के बैकग्राउंड वाले युवा नेताओं को मिनिस्ट्री की जिम्मेदारी दी गई थी.
सिद्धारमैया के बेटे को मिल सकता है निशांत कुमार वाला पद?
कांग्रेस कर्नाटक में सीएम कुर्सी के लिए बीजेपी के बिहार मॉडल का इस्तेमाल कर रही है. जिस तरह बीजेपी ने नीतीश कुमार को सीएम पद से इस्तीफा दिलवाने के बाद राज्यसभा भेज दिया और नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को स्वास्थ्य मंत्री बना दिया. उसी तरह कांग्रेस ने भी सिद्धारमैया को राज्यसभा भेजने की बात कही है और उनके बेटे यतींद्र को स्वास्थ्य मंत्री बनाया जा सकता है. यतींद्र पेशे से डॉक्टर हैं और कर्नाटक विधानपरिषद में एमएलसी हैं.
यह भी पढ़ें: कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की सभी तैयारियां पूरी! सिद्धारमैया कल दोपहर 3 बजे दे सकते हैं इस्तीफा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं