विज्ञापन

कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया नहीं जाना चाहते राज्यसभा, उनको 2 साल तक विधायक रहना है- सूत्र

Karnaraka Political Clash:कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया अगर मुख्यमंत्री पद छोड़ते हैं तो भी वह राज्यसभा नहीं जाना चाहते. उनके पद छोड़ने को लेकर आज त्सवीर साफ हो सकती है. उन्होंने कुछ ही देर में ब्रेकफास्ट मीटिंग भी बुलाई है.

कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया नहीं जाना चाहते राज्यसभा, उनको 2 साल तक विधायक रहना है- सूत्र
सीएम सिद्धारमैया विधायक बने रहना चाहते हैं-सूत्र
  • कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया फिलहाल राज्यसभा जाने में रुचि नहीं रखते वह दो साल विधायक बने रहना चाहते हैं-सूत्र
  • सिद्धारमैया की दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ आज बैठक होने वाली है जिसमें उनके इस्तीफे पर चर्चा हो सकती है
  • कर्नाटक राज्यपाल थावरचंद गहलोत मुंबई चले गए इसलिए सिद्धारमैया फिलहाल अपना इस्तीफा उन्हें सौंप नहीं पाएंगे

कर्नाटक में चल रहे नाटक के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. एक तरफ सीएम सिद्धारमैया के इस्तीफे की अटकलें हैं. माना जा रहा था कि कांग्रेस उनको राज्यसभा भेज सकती है. लेकिन अब सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि सिद्धारमैया फिलहाल राज्यसभा जाना ही नहीं चाहते. उनको राज्यसभा पद में कोई रुचि नहीं है. वह तो अगले दो साल तक विधायक बने रहना चाहते हैं. सिद्धारमैया की आज दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ बैठक होनी है. इस बैठक में पद छोड़ने को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है. वहीं शिवकुमार को सीएम बनाने को लेकर भी बातचीत हो सकती है. बैठक के लिए सिद्धारमैया गुरुवार शाम दिल्ली रवाना हो सकते हैं. 

कर्नाटक राज्यपाल मुंबई चले गए, कैसे होगा सिद्धारमैया का इस्तीफा?

एक तरफ सिद्धारमैया के इस्तीफे की अटकलें हैं, वहीं दूसरी तरफ खबर ये भी है कि राज्यपाल थावरचंद गहलोत बेंगलुरु में हैं ही नहीं. वह बुधवार शान को मुंबई चले गए थे. दरअसल उनको जैसे ही अपने एक करीबी रिश्तेदार के अस्वस्थ होने की खबर मिली वह तुरंत बेंगलुरु से मुंबई के लिए रवाना हो गए. जबकि अटकलें थीं कि आज सिद्धारमैया राज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. लेकिन  राज्यपाल तो अब बेंगलुरु में मौजूज ही नहीं हैं तो वह इस्तीफा सौंपेंगे कैसे? जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल गुरुवार देर शाम तक बेंगलुरु वापस लौटेंगे.

आज दिल्ली जाएंगे सिद्धारमैया

बता दें कि सिद्धारमैया के सीएम आवास पर बुधवार देर शाम सुरजेवाला के साथ एक अहम बैठक भी हुई थी. अब दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ भी बैठक होनी है. इस बीच डीके शिवकुमार के करीबी नेताओं को पूरी उम्मीद है कि सिद्धारमैया पद छोड़ेंगे और डीके शिवकुमार राज्य के नए सीएम बनेंगे. वहीं उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि शनिवार को डीके सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है. 

ये भी पढ़ें- सीएम सिद्धारमैया इस्तीफा देंगे या नहीं? आज ब्रेकफास्ट मीटिंग में खत्म हो सकता है कर्नाटक का सस्पेंस

लेखक के बारे में
img
दीपक बोपन्ना
Deputy Editor South
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Political Clash, Karnataka Political Crisis, Karnataka Political Drama, CM Siddharamaiyya, Dk Shivkumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com