Sachin Tendulkar on Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध 29 गेंदों में 12 छक्कों और 5 चौकों के साथ 97 रन बनाए. इस पारी के साथ 15 वर्षीय बल्लेबाज ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. वैभव का स्ट्राइक रेट 334.48 का रहा. वैभव इस दौरान आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक बनाने से भले ही चूक गए, लेकिन उन्होंने क्रिकेट के भगवान को भी अपना दीवाना जरूर बना दिया. वैभव की तारीफ करते हुए सचिन तेंदुलकर ने लिखा कि यह एक लाजवाब पारी थी, किसी करिश्मे की तरह पारी थी.
क्रिकेट के भगवान को भी बनाया फैन
15 साल की उम्र में ही वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से दुनिया के तमाम दिग्गजों को अपना मुरीद बना लिया है. वैभव हर पांचवीं गेंद से पहले छक्का लगा रहे हैं, यह आंकड़ा दर्शाता है कि वैभव किस तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. बुधवार को हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने अपना पारी के दौरान जो 12 छक्के लगाए, उससे उन्होंने क्रिस गेल का एक सीजन में सर्विधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया. क्रिस गेल ने आईपीएल 2012 में 59 छक्के अपने नाम किए थे.
वैभव की पारी की तारीफ करते हुए सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिय साइट एक्स पर लिखा,"वैभव सूर्यवंशी का बैट स्विंग ज़बरदस्त रहा है. इससे भी ज़्यादा कमाल की बात यह है कि वह कितनी खूबसूरती से अपना अगला पैर हटाकर, पैरों की तरफ आने वाली गेंदों के लिए जगह बनाते हैं. इसी आज़ादी की वजह से वह उस तरह से खेल पाते हैं जैसा वह खेलते हैं. वह पारी किसी शानदार करिश्मे से कम नहीं थी."
Vaibhav Sooryavanshi's bat swing has been outstanding. What's even more remarkable is how beautifully he clears his front foot to create room for balls aimed at his legs. This freedom allows him to play the way he does.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 27, 2026
That innings was nothing short of spectacular!
वैभव ने तोड़ एक से एक रिकॉर्ड
महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेली गई इस पारी के साथ वैभव सूर्यवंशी आईपीएल मैच के नॉकआउट/प्लेऑफ मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. शुभमन गिल इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने साल 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पारी में 10 छक्के लगाए थे. रजत पाटीदार 9 छक्कों के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं.
वैभव आईपीएल पारी में सबसे ज्यादा बार 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी संयुक्त रूप से नंबर-1 बन गए हैं. वैभव सूर्यवंशी और क्रिस गेल 4-4 बार ऐसा कर चुके हैं. अभिषेक शर्मा और फिन एलन ने 2-2 बार यह कारनामा किया है.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के छक्कों की रफ्तार के आगे क्रिस गेल भी फेल!
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बाद FIFA WORLD CUP 2026 का बुखार: जानें कौन सा भारतीय क्रिकेट स्टार किस फुटबॉलर का फैन?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं