Islamabad:
जो अमेरिका ने अपने मोस्ट वांटेड अपराधी के साथ किया वह भारत अपने मोस्ट वांटेड अपराधी दाऊद इब्राहिम के साथ कर पाएगा। ओबामा की तरह दाऊद को भी पाकिस्तान ने पनाह दे रखी है। गृहमंत्री चिदंबरम ने एनडीटीवी से कहा है कि पाक सरकार भारत के इस ओसामा को तत्काल गिरफ्तार करे। ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि दाऊद खुला घूम रहा है। दाऊद बिल्कुल वैसे ही पाकिस्तान में पनाह पाए हुए है जैसे कि लादेन रहता था। हर बार भारत सरकार दाऊद को पाकिस्तान से मांगती है लेकिन उसकी गुहार फेल हो जाती है। दाऊद कराची के क्लिफ्टन इलाके में बैठा है लेकिन पाकिस्तान उसकी मौजूदगी तक से इनकार कर देता है। वैसे दाऊद को पकड़ने के लिए हमारी सरकार कितनी संजीदा है वो दाऊद के ऊपर रखी गई इनामी रकम से ही पता चल जाती है जो महज 15 लाख रुपये है। वहीं लादेन पर अमेरिका ने 125 करोड़ रुपये इनाम रखे थे।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
चिदंबरम, पाकिस्तान, दाऊद, गिरफ्तार