विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2020

छत्तीसगढ़: एरयिल सर्विलांस के पुलिस को दिखी लोगों की भीड़, ग्रामीणों के साथ नक्सली होने का शक

किस्टाराम थाना क्षेत्र पालोड़ी इलाकें में ये तस्वीरें कैद हुई, जिसमें पालोड़ी के जंगल में नाला पार करते हुए तस्वीर में बड़ी संख्या में ग्रामीण दिख रहे हैं.

छत्तीसगढ़: एरयिल सर्विलांस के पुलिस को दिखी लोगों की भीड़, ग्रामीणों के साथ नक्सली होने का शक
मामला 9 सितंबर को बताया जा रहा है
सुकमा:

छत्तीसगढ़ में सुकमा के पालोड़ी से नक्सलियों के साथ ग्रामीणों का एक वीडियो सामने आया है. पुलिस का दावा है कि ड्रोन से रिकॉर्ड किया गया ये वीडियो उनके एरियल सर्विलॉन्स के दौरान मिला. मामला 9 सितंबर को बताया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ नक्सली सड़क काटने जा रहे हैं, ऐसा पुलिस का दावा है. सूचना जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग खड़े हुए है.  

किस्टाराम थाना क्षेत्र पालोड़ी इलाकें में ये तस्वीरें कैद हुई, जिसमें पालोड़ी के जंगल में नाला पार करते हुए तस्वीर में बड़ी संख्या में ग्रामीण दिख रहे हैं. कुछ महीने पहले पालोड़ी में सुरक्षाबलों ने एक कैंप बनाया है जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि विरोध करने वाले नक्सलियों के हिमायती हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhattisgarh, Naxlite In Chhattisgarh, Chhattisgarh News In Hindi, Sukma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com