छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ की खबर है. घटना को लेकर मिली सूचना के अनुसार 29 नक्सली इस घटना में मारे गए हैं. साथ ही मुठभेड़ में भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं. सुरक्षाबलों की तरफ से पूरे क्षेत्र में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मुठभेड़ में तीन जवानों के घायल होने की भी सूचना है. घटना छत्तीसगढ़ के कांकेर के थाना छोटेबेटिया क्षेत्रांतर्गत बिनागुंडा एवं कोरोनार के मध्य हापाटोला के जंगल में हुई.
घटना में तीन जवान हुए घायल
एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए हैं. अधिकारियों की तरफ से कहा गया है कि घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है. घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं. इसके साथ ही इलाके में अब भी सर्चिंग अभियान जारी है. घटना दोपहर 2 बजे की बतायी जा रही है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पुलिस महानिरीक्षक ने 29 नक्सलियों के मारे जाने का किया दावा
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि जिले के छोटेबेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीनागुंडा और कोरोनार गांवों के मध्य हापाटोला गांव के जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया है. सुंदरराज ने बताया कि सुरक्षाबलों को माओवादियों के उत्तरी बस्तर डिवीजन के नक्सली शंकर, ललिता, राजू समेत अन्य नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. सूचना के बाद छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के संयुक्त दल को गस्त में रवाना किया था. दल आज दोपहर लगभग दो बजे हापाटोला गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.
#WATCH जगदलपुर, बस्तर (छत्तीसगढ़): आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने कहा, "अब तक 29 सीपीआई माओवादी कैडरों के शव बरामद किए जा चुके हैं... भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है... सभी घायल सुरक्षाकर्मियों का इलाज चल रहा है... इसे अब तक की सबसे बड़ी मुठभेड़ों में से एक के… https://t.co/IKS89tpB5y pic.twitter.com/OSPtqIWHuG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2024
पूरा देश पूर्णतः नक्सल मुक्त होगा- गृहमंत्री अमित शाह
आज छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के ऑपरेशन में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गये हैं. इस ऑपरेशन को अपनी जांबाज़ी से सफल बनाने वाले सभी सुरक्षाकर्मियों को बधाई देता हूं और जो वीर पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.
आज छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के ऑपरेशन में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गये हैं। इस ऑपरेशन को अपनी जाँबाज़ी से सफल बनाने वाले सभी सुरक्षाकर्मियों को बधाई देता हूँ और जो वीर पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) April 16, 2024
नक्सलवाद विकास, शांति और युवाओं के…
नक्सलवाद पर यह 'सर्जिकल स्ट्राइक' : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुठभेड़ को बस्तर पुलिस द्वारा नक्सलवाद पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' करार देते हुए कहा, 'नक्सल विरोधी मोर्चे पर यह पहली बार हुआ कि आमने-सामने की लड़ाई में सुरक्षा बल पूरी तरह से हावी रहे. उन्होंने नक्सलियों को सम्भलने का मौका नहीं दिया.''
राज्य के गृह मंत्री ने कहा, ''बस्तर के लोगों को साफ पानी मिले, बिजली मिले, विकास का लाभ पहुंचे। हम संवाद करना चाहते हैं. वे चाहे समूह में करें, प्रतिनिधियों के माध्यम से करें। बस्तर को शांति चाहिए। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं.'' उन्होंने कहा कि मंगलवार के अभियान से सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ा है. जब से राज्य में डबल इंजन सरकार (केंद्र और राज्य में भाजपा शासन) का गठन हुआ है, तब से नक्सल विरोधी मोर्चे पर कई सकारात्मक चीजें देखने को मिल रही हैं. उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों की मांद में कई नए शिविर स्थापित किए गए हैं. चार महीनों में सुरक्षाबलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में करीब 80 नक्सली मारे गए हैं.
ये भी पढ़ें- :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं