छत्तीसगढ़ के लॉकडाउन में सरकार ने पीने वालों का खास ख्याल रखा है. राज्य में शराब की होम डिलीवरी शुरू हो गई है. सरकार का तर्क है कि दूसरे राज्यों में शराब मिल रही है और इधर अवैध शराब की वजह से लोगों की जान जा रही है. छत्तीसगढ़ सरकार ने अब शराब आपके घर तक पहुंचाने का इंतजाम किया है. ऑनलाइन ऑर्डर कीजिए और घर बैठे शराब का आनंद लीजिए. इसके लिए बाकायदा ऐप भी बन गया है. लोग इस ऐप का कायदे से और जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं. बता दें कि शराब को लेकर सरकारें अक्सर दुविधा में रहती हैं. आर्थिक तौर पर ये बहुत फायदे वाला महकमा है. जबकि सामाजिक तौर पर इसे अब भी संदेह से देखा जाता है. ऐसे में देखना है लॉकडाउन में शराब की ऑनलाइन बिक्री के छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले को लोग किस तरह लेते हैं.
सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक डिलीवरी
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई शराब की ऑनलाइन बिक्री सुबह 9 बजे से शुरू होकर रात के 8 बजे तक जारी रहेगी. सेल्समैन विकास ने कहा, ''ग्राहक जिस दुकान से शराब बुक करता है, उस दुकान से शराब लेकर हम ग्राहक के घर छोड़ते हैं. शराब की होम डिलीवरी के लिए मेरे पास करीब 20 से 22 ऑर्डर आ चुके हैं.''
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पहले ही दिन हिट हुआ शराब पर सरकार का प्रयोग
आर्थिक तौर पर राज्य सरकार का प्रयोग पहले ही दिन हिट हो चुका है. शाम 5 बजे तक 4 करोड़ 32 लाख के ऑनलाइन ऑर्डर आ चुके हैं. एक ऑर्डर औसतन 1500 रुपये के आसपास का है. सरकार का कहना है, इससे शराब के नाम पर जहरीली या नकली शराब का खतरा खत्म होगा. शराब की ऑनलाइन बिक्री पर छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा, ''हमारी पुलिस लगातार अवैध शराब को रोकने की कोशिश कर रही है. यह समस्या सिर दर्द बनती जा रही है. छत्तीसगढ़ में शराब बंद होने की वजह से, लोग दूसरा चीज पी रहे हैं. बिलासपुर और रायपुर में दुखद घटना हुई. इसलिए सरकार ने निर्णय लिया है, कि पिछली बार की तरह इस बार भी ऑनलाइन शराब की बिक्री होगी.''
BJP कोरोनाकाल में छत्तीसगढ़ सरकार ने शराब की होम डिलिवरी शुरू की
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं