कन्या कुमारी से 7 सितम्बर को शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र पहुंच चुकी है. ये यात्रा 23 नवम्बर को मध्यप्रदेश में प्रवेश करने वाली है. मध्यप्रदेश में 26 और 27 नवम्बर को पूरी छत्तीसगढ़ सरकार समेत 250 पदाधिकारी यात्रा शामिल होने जा रहे हैं. गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा के रूट में छत्तीसगढ़ शामिल नहीं है.
ऐसे में अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनकी पूरी कैबिनेट और कांग्रेस पदाधिकारी मध्यप्रदेश जाकर यात्रा में शामिल होंगे. कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन सुशिल आनंद शुक्ल ने बताया कि छत्तीसगढ़ से केन्द्रीय कार्यालय को 250 नामों का लिस्ट भेजा गया है. छत्तीसगढ़ से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाले यात्री 25 नवम्बर को रवाना होंगे. 26 और 27 नवम्बर को राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल होंगे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यात्रा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रिमंडल के लगभग संभी मंत्री, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, कांग्रेस के विधायक और संगठन के पदाधिकारी खरगोन जिले के खेरदा गांव से पदयात्रा के सहयात्री बनेंगे. मोरटक्का में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन इंदौर के महू तक जाएंगे.
फिर 28 नवम्बर को राहुल गांधी की इंदौर के राजवाड़ा में आमसभा होगी. इंदौर से छत्तीसगढ़ के यात्री वापस लौट आएंगे. पीसीसी मोहन मरकाम अपने साथ सांकेतिक रूप से छत्तीसगढ़ की मिट्टी और पानी लेकर मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे.
मोहन मरकाम का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा जिस राज्य से नहीं गुजर रही है, वहां के यात्री उस राज्य की मिट्टी और पानी लेकर पहुंचेंगे. इसलिए छत्तीसगढ़ से भी मिट्टी और पानी लेकर जाएंगे.
यह भी पढ़ें -
-- सीबीआई, ईडी और आयकर विभागों का ‘त्रिशूल' के रूप में उपयोग कर रहा है केन्द्र : वृंदा कारात
-- इंदिरा गांधी के आलोचक भी देशभक्ति और गरीबों से हमदर्दी की उनकी प्रतिबद्धता को स्वीकारते हैं: सोनिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं