छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में शनिवार को नौ महिला नक्सलियों समेत 44 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया. सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि जिले में चल रहे पूना नर्कोम (नई सुबह—नई शुरुआत) अभियान से प्रभावित होकर तथा शोषण, अत्याचार, भेदभाव और स्थानीय आदिवासियों के साथ होने वाली हिंसा से त्रस्त होकर 44 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया. शर्मा ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में प्लाटून नंबर चार के सदस्य मड़कम दुला (22) पर दो लाख रुपये का इनाम है.
उन्होंने बताया कि अन्य नक्सली मिलिशिया सदस्य, संघम सदस्य, चेतना नाट्य मंडली के सदस्य और कमेटी सदस्य के रूप में सक्रिय थे. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज लगभग 350 की संख्या में ग्रामीण करीगुंडम गांव स्थित सुरक्षाबलों के शिविर में पहुंचे तथा उन्होंने नक्सलियों का आत्मसमर्पण कराया.
-
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर
अधिकारी ने बताया कि नक्सली जिले के चिंतागुफा, चिंतलनार और भेजी क्षेत्र में विभिन्न नक्सली घटनाओं में शामिल थे. शर्मा ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों को राज्य शासन के पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं