इडुक्की (केरलम): इडुक्की जिले के अदिमाली में घर के किचन में फर्श पर गिरे एक संदिग्ध कीटनाशक केमिकल को चखने के बाद एक साल के जुड़वां भाइयों की मौत हो गई. मृत बच्चों की पहचान अदिमाली के मन्नमकंडम के पास स्थित वालारकारा निवासी अफसल के बेटों रिहान और इहान के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात उस समय हुई जब एक केमिकल से भरी बोतल किचन के फर्श पर गिर गई. शक है कि बच्चों ने कीटनाशक को चखा था.
पुलिस के मुताबिक, जुड़वां बच्चों ने फर्श पर गिरे तरल पदार्थ को चख लिया, जिसके बाद उनकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई. परिजन उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां रात करीब 10 बजे दोनों की मौत हो गई. अदिमाली पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है.
यह वीडियो भी देखें-
किचन से पेंट थिनर और कीटनाशक की एक बोतल बरामद
पुलिस ने घर की जांच के दौरान रसोई से ‘पेंट थिनर' की एक बोतल और कीटनाशक की एक बोतल बरामद की. अधिकारियों ने बताया कि मौत के सही कारण की पुष्टि पोस्टमॉर्टम के बाद होगी. उन्होंने कहा कि शवों से लिए गए नमूनों को रासायनिक जांच के लिए भी भेजा जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चों की मौत रसायन के सेवन से हुई या नहीं. पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए जाएंगे.
यह भी पढ़ें- फोन कॉल के लिए रोकी बाइक, तेज रफ्तार गाड़ी ने कुचला; परिवार के 3 लोगों की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं