विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2020

दिल्ली दंगों के मामले में चार्जशीट दाखिल, देवबंद और निजामुद्दीन मरकज़ का कनेक्शन

Delhi Riots Case: हिंसा का मास्टरमाइंड राजधानी पब्लिक स्कूल का मालिक फैज़ल फारूक बताया गया है, वह पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कई नेताओं के संपर्क में था

दिल्ली दंगों के मामले में चार्जशीट दाखिल, देवबंद और निजामुद्दीन मरकज़ का कनेक्शन
दिल्ली में फैजल फारूक के स्कूल के ऊपर लोहे की भारी गुलेल से हमला किया गया था (फाइल फोटो).
नई दिल्ली:

Delhi Riots Case: उत्तर पूर्वी दिल्ली के शिव विहार इलाके में राजधानी पब्लिक स्कूल में 24 फरवरी को हुए दंगे के मामले में दिल्ली पुलिस की एसआईटी ने बुधवार को चार्जशीट पेश कर दी है. इस हिंसा का मास्टरमाइंड राजधानी पब्लिक स्कूल का मालिक फैज़ल फारूक बताया गया है. पुलिस ने दावा किया है कि हिंसा बड़ी साजिश के तहत हुई और फैज़ल फारूक हिंसा के ठीक पहले पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कई नेताओं, पिंजरातोड़ ग्रुप, निज़ामुद्दीन मरकज़, जामिया कोआर्डिनेशन कमेटी और देवबंद के कुछ धर्मगुरुओं के संपर्क में था. यही नहीं फैज़ल हिंसा ने ठीक एक दिन पहले देवबंद भी गया था. उसके मोबाइल से इस बात के सबूत मिले हैं.

यह मामला राजधानी पब्लिक स्कूल के बगल में डीआरपी स्कूल के मालिक और मैनेजर की शिकायत पर दर्ज हुआ था. चार्जशीट के मुताबिक दंगाइयों ने राजधानी पब्लिक स्कूल की छत पर बड़े पैमाने पर तेजाब, ईंटें, पत्थर, पेट्रोल और बम इकट्ठे कर लिए थे. वे इसे लोहे की बनी एक बड़ी गुलेल के सहारे फेंक रहे थे. यही नहीं इस भारी गुलेल से देशी मिसाइल भी दागी गईं. 

राजधानी पब्लिक स्कूल की छत से डीआरपी कॉन्वेंट स्कूल में उतरने के लिए रस्सियां डालीं गई थीं. दंगाई नीचे उतरे और डीआरपी स्कूल में आग लगा दी. स्कूल के कम्प्यूटर और महंगा सामान लूट लिया गया. इन लोगों ने पास ही एक दूसरी इमारत में भी आग लगा दी थी जिसमें अनिल स्वीट्स नाम की मिठाई की दुकान थी. इस दुकान का एक कर्मचारी दिलबर नेगी दुकान में फंस गया था. उसे ज़िंदा जला दिया गया था. 

ivgoc3g8

दिल्ली में हुई हिंसा का आरोपी फैजल फारूक.

हिंसा के इस मामले में फैज़ल फारूक समेत 18 लोग गिरफ्तार किए गए थे. जांच में पता चला कि ये पूरी साज़िश फैज़ल फारूक ने की थी. उसके इशारे पर ही डीआरपी कान्वेंट स्कूल, अनिल स्वीट्स और पास बनीं दो बड़ी पार्किंग को आग के हवाले किया गया था. पुलिस को स्कूल के गार्ड, मैनेजर और कर्मचारियों के अलावा कई गवाह मिले. हिंसा वाले दिन फैज़ल ने अपने स्कूल के बच्चों को सुबह ही घर भेज दिया था. पुलिस ने छत से लोहे की भारी गुलेल के अलावा विस्फोटक और अन्य चीज़ें बरामद की थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Riots Case, Chargesheet Filed, Faizal Farooq
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com