विज्ञापन
This Article is From May 29, 2019

उत्तर भारत को गर्मी से एक सप्ताह तक कोई राहत नहीं, 45 डिग्री जा सकता है दिल्ली का तापमान

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली से लेकर पुडुचेरी तक इस सप्ताह गरम हवाएं चलती रहेंगी. अभी सप्ताह की शुरूआत. जैसे-जैसे सप्ताह के दिन बीतेंगे वैसे-वैसे गरम हवाओं का जोर भी बढ़ता जाएगा.

Also Read in
उत्तर भारत को गर्मी से एक सप्ताह तक कोई राहत नहीं, 45 डिग्री जा सकता है दिल्ली का तापमान
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

मई बीतने के साथ-साथ राजधानी दिल्ली सहित देश के बाकी हिस्सों में भी गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रहा है. दिल्ली से महाराष्ट्र तक गर्म हवाएं चल रही हैं, जिनसे राहत मिलने की अभी कोई संभावना नजर नहीं आती हैं. मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली से लेकर पुडुचेरी तक इस सप्ताह गरम हवाएं चलती रहेंगी. अभी सप्ताह की शुरूआत. जैसे-जैसे सप्ताह के दिन बीतेंगे वैसे-वैसे गरम हवाओं का जोर भी बढ़ता जाएगा. हां, सप्ताह के अंत में ही इन गरम हवाओं से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में पूरे देश में मंगलवार को सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया. चंद्रपुर का तापमान 47.8 डिग्री रहा. पूर्वी महाराष्ट्र के नागपुर में इस साल का दूसरा सबसे उच्चतर तापमान रिकॉर्ड किया गया. नागपुर का तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले दस सालों में सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया. वहीं मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 41.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजस्थान में गर्मी का असर सामान्य जनजीवन पर भी पड़ा.

दिल्ली में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार, जानिए देश भर में कैसा है मौसम का हाल...

राज्य के बीकानेर जिले का तापमान सबसे अधिक 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं गंगानगर, जैसलमेर और कोटा सहित कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर रहा. पूरे उत्तर भारत में तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है. देश के कई राज्यों में तापमान बढ़ने के साथ ही उत्तराखंड के जंगलों में भी आग लगने की सूचना मिली.

(इनपुट- पीटीआई)

लाखों की गाड़ी पर महिला ने पोत दिया गाय का गोबर, वजह बताते हुए बोलीं - मेरी कार को गर्मी...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Summer 2019, Summer, Weather News In Hindi, Weather News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com