चंडीगढ़ से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना चंडीगढ़ सेक्टर 22 की है. हेड कांस्टेबल की पहचान नितिन के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि नितिन की हत्या उनके घर पर ही की गई. पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. चंडीगढ़ एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा हमें सुबह सूचना मिली थी, उसके बाद हमारी टीम यहां मौके पर पहुंची है. चंडीगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल नितिन के सिर में गोली लगी है, उनकी मौत हो गई है.
चंडीगढ़ एसएसपी ने क्या कुछ बताया?
चंडीगढ़ एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है. फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है. बताया गया कि जिस समय नितिन की हत्या हुई, उस वक्त घर में उनकी पत्नी और बेटा मौजूद थे. हेड कांस्टेबल के बेटे पर ही गोली मारने का शक जताया जा रहा है. हालांकि बेटे जुड़े सवाल पर एसएसपी ने कहा अभी मामले की जांच चल रही है. अभी कुछ नहीं कहा जा सकता.
VIDEO | Chandigarh: Police head constable shot dead at his Sector-22 residence. Police, forensic teams arrive at the spot for investigation. More details are awaited.#ChandigarhNews
— Press Trust of India (@PTI_News) September 25, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/y6jxzGSMwj
SHO सुदेश कुमार ने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. हम मामले की जांच कर रहे हैं. शुरुआती तौर पर उनका बेटा ही संदिग्ध है.
खबर अपडेट की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं