चना और चना दाल को मिली ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में जगह
- चना और चना दाल ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल
- इस डिक्शनरी में जोड़े गए 600 से ज्यादा नये नाम
- नए नामों में टेनिस से संबंधित कुछ शब्द को जगह
लंदन:
ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी (ओईडी) में शामिल किये गये कुछ नये शब्दों को सार्वजनिक किया गया है. इन नए शब्दों में रोजमर्रा के भारतीय भोजन में शामिल चना और चना दाल भी शामिल हैं. आपको बता दें कि हर तीन महीने में डिक्शनरी में जीवनशैली और समसामयिक विषयों से लेकर शिक्षा जगत तक के नये-नये शब्दों को शामिल किया जाता है. इस बार ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में जोड़े गए 600 से ज्यादा नये शब्दों में चना और चना दाल शामिल हैं.
टेनिस से जुड़े शब्द भी शामिल
इसके अलावा इस बार ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में टेनिस से संबंधित कुछ शब्द भी शामिल किए गए हैं. इनमें से प्रमुख है 'फोर्स्ड एरर' (forced error) और बेगेल (bagel). टेनिस में बेगेल से मतलब है छह गेम्स के मुकाबले शून्य (सिक्स गेम्स टू लव). चूंकि शून्य और बेगेल की शेप कुछ कुछ गोल होती है इसलिए इस स्थिति को ये नाम दिया गया है.
चर्चित शब्द वॉक और पोस्ट ट्रूथ भी शामिल
इसके अलावा वॉक (woke) और पोस्ट ट्रूथ (post-truth) को भी डिक्शनरी में जगह मिली है. 2016 ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में 'पोस्ट ट्रूथ' को वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किया गया था. 'पोस्ट ट्रूथ' को वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किए जाने के बाद इसे संवाद में ज्यादा इस्तेमाल किए जाने लगा था. इसके चलते इसे इस वर्ष इसे ओईडी में शामिल कर लिया गया. वहीं 'वॉक' शब्द को पिछले वर्ष वर्ड ऑफ द ईयर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिसका मतलब है - "नस्लीय या सामाजिक भेदभाव और अन्याय के प्रति सतर्क रहना."
(इनपुट पीटीआई से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Chickpeas, Chana, Split Chickpea Lentils, Chana Dal, Oxford English Dictionary, Oed