विज्ञापन

ऑनलाइन निवेश और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर बड़ी ठगी, CBI की 4 राज्यों के 15 ठिकानों पर छापे

एजेंसी के मुताबिक इस गिरोह ने पिछले एक साल में करीब 900 करोड़ रुपये की रकम अलग-अलग शेल कंपनियों और खातों के जरिए बाहर भेजी. छापेमारी के दौरान CBI को कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिले हैं. यह भी पता चला है कि कई लोगों को धोखे से शेल कंपनियों का डायरेक्टर बना दिया गया था.

ऑनलाइन निवेश और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर बड़ी ठगी, CBI की 4 राज्यों के 15 ठिकानों पर छापे
ऑनलाइन ठगी गिरोह के खिलाफ सीबीआई की बड़ी कार्रवाई.
नई दिल्ली:

ऑनलाइन निवेश और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के खिलाफ CBI ने बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने गुरुवार को दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब में कुल 15 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. CBI के मुताबिक यह गिरोह सोशल मीडिया, मोबाइल ऐप और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को ऑनलाइन निवेश और पार्ट-टाइम नौकरी का लालच देता था. 

शुरुआत में लोगों से छोटी रकम निवेश करवाई जाती थी और उन्हें नकली मुनाफा दिखाकर भरोसा दिलाया जाता था. इसके बाद उनसे बड़ी रकम निवेश करवा ली जाती थी.

ठगी का पैसा फर्जी बैंक खातों से घुमाया जाता था

जांच में सामने आया कि ठगी की रकम कई फर्जी बैंक खातों के जरिए घुमाई जाती थी और फिर विदेशी फिनटेक प्लेटफॉर्म, खासकर दुबई स्थित “Pyypl” के जरिए विदेशों में निकाल ली जाती थी. कई मामलों में यह पैसा क्रिप्टोकरेंसी में भी बदला गया.

CBI की जांच में दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर के बिजवासन गांव का चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक कुमार शर्मा इस पूरे नेटवर्क का सरगना बताया गया है. 

एजेंसी के मुताबिक इस गिरोह ने पिछले एक साल में करीब 900 करोड़ रुपये की रकम अलग-अलग शेल कंपनियों और खातों के जरिए बाहर भेजी.

छापेमारी के दौरान CBI को कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिले हैं. यह भी पता चला है कि कई लोगों को धोखे से शेल कंपनियों का डायरेक्टर बना दिया गया था.

CBI ने मामले में अशोक शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों, जिनमें कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हो सकते हैं, की तलाश जारी है. एजेंसी ठगी की रकम को ट्रेस कर फ्रीज करने की भी कोशिश कर रही है.

यह भी पढे़ं - हजारों करोड़ की ठगी पर ED का बड़ा एक्शन, 641 करोड़ साइबर फ्रॉड और 2,467 करोड़ घोटाले में गिरफ्तारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBI, Cbi Raid, Online Fraud, CBI Action Cyber Crime, Online & Cyber Fraud
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com