Asli QR Code Ki Pehchan Kaise Kare: आज के समय छोटे से बड़ा हर उम्र का व्यक्ति डिजिटल पेमेंट करना पसंद करता है, चाहें एक टॉफी लेनी हो या घर कोई समान. कहीं भी पेमेंट करनी हो सबसे पहले फोन आगे आ जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं QR Code स्कैन करना जितना आसान लगता है, उतना ही खतरनाक साबित हो सकता है. जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने आज के समय कई बार लोग नकली QR Code लगाकर पैसे ठग लेते हैं. अपने आप को इस ठगी से बचाने के लिए नीचे बताई गई टिप्स को जरूर फॉलो करें. यहां जानें QR Code असली है या नकली इसकी पहचान कैसे करें?

नकली क्यूआर कोड कैसे चेक करें?
कागज से पता लगाएं: कई बार लोग पैसे लूटने के लिए एक क्यूआर कोड पर दूसरा क्यूआर कोड चिपका देते हैं, जिससे सारी पेमेंट उनके बैंक अकाउंट में जाती है. ऐसे में खुद को इस ऑनलाइन स्कैम से बचाने के लिए कभी भी पेमेंट करने से पहले काजग को ध्यान देखें. कई दूसरा क्यूआर कोड तो नहीं चिपका हुआ. हमेशा पैसे भेजने से पहले अलर्ट रहें.
नाम चेक करें: ऑनलाइन पेमेंट करते हमेशा जिस इंसान को पैसे भेज रहे हैं, उसका नाम चेक करें. अगर किसी और व्यक्ति का नाम दिखे, तो पैसे न भेजें. इस तरह से आप अलर्ट रहेंगे और अपने साथ वाले ऑनलाइन स्कैम से बच जाएंगे.
जल्दी न करें: अक्सर लोग जल्दी में QR Code देखते ही तुरंत पेमेंट कर देते हैं, आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना है क्योंकि जल्दबाज़ी ठगों को मौका देती है. इसलिए समय लें और सब देखकर ही पेमेंट करें. छोटी-सी सावधानी बड़ी धोखाधड़ी से बचा सकती है.
इसे भी पढ़ें: घर पर मेहंदी कैसे बनाएं, मिलाएं ये 2 चीजें, आधे घंटे में होगी डार्क!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं