गुजरात पुलिस ने धन शोधन मामले में हाल में गिरफ्तार की गईं झारखंड काडर की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी पूजा सिंघल के साथ केंद्रीय गृह मंत्री की तस्वीर साझा करने के मामले में फिल्मकार अविनाश दास के खिलाफ मामला दर्ज किया है.अहमदाबाद पुलिस क्राइम ब्रांच के एसपी एच एम व्यास ने बताया कि दास (46) ने आठ मई को अपने ट्विटर खाते पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें पांच साल पहले हुए एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शाह और सिंघल साथ दिख रहे हैं,लेकिन दास ने लोगों को गुमराह करने और मंत्री की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए इसे ट्वीट किया.
अधिकारी ने बताया कि दास के खिलाफ अपने फेसबुक खाते पर 17 मार्च को छेड़छाड़ की गई एक ऐसी तस्वीर साझा करके राष्ट्रध्वज का अपमान करने के आरोप में भी मामला दर्ज किया गया है, जिसमें एक महिला तिरंगा पहने दिख रही है. उन्होंने बताया कि ट्विटर पर आठ मई को साझा की गई तस्वीर के मामले में दास के खिलाफ आईपीसी की धारा 469 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कानून की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अधिकारी ने बताया कि फेसबुक पर साझा की गई तस्वीर के मामले में दास के खिलाफ ‘राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 'और आईटी कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड की खनन सचिव पूजा सिंघल को खूंटी में मनरेगा निधि के कथित गबन और अन्य संदिग्ध वित्तीय लेन देन के मामले में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था. दास ने 2017 में स्वरा भास्कर, संजय मिश्रा और पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म ‘अनारकली ऑफ आरा' का निर्देशन किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं