विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2022

दिल्ली के पांडव नगर में ट्रक से टकराई कार, एक की मौत 5 घायल

दिल्ली के पांडव नगर थाना इलाके में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ. जहां एक कार ट्रक से टकरा गई जिसके चलते कार सवार एक शख्स की मौत हो गई. जबकि 5 लोग घायल हो गए जिनका नजदीक के अस्पताल में इलाज चल रहा है.

दिल्ली के पांडव नगर में ट्रक से टकराई कार, एक की मौत 5 घायल
घायल लोगों में दो की हालत गंभीर
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली के पांडव नगर थाना इलाके में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ. जहां एक कार ट्रक से टकरा गई. जिसके चलते कार सवार एक शख्स की मौत हो गई. जबकि 5 लोग घायल हो गए जिनका नजदीक के अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक बीती रात करीब 1 बजे के आसपास एनएच 24 अक्षरधाम की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक कार सड़क के किनारे खड़े एक  ट्रक से टकरा गई.

पांडव नगर में जिस वक्त ये  हादसा हुआ उस वक्त कार के अंदर  6 लोग मौजूद थे. जो कि हरिद्वार से करोल बाग की तरफ जा रहे थे. शुरुआती जांच में पता चला है कि ट्रक खराब होने के वजह से एक तरफ खड़ा हुआ था. कार सवार ड्राइवर को नींद की झपकी लगी जिसकी वजह से ये हादसा हुआ और वो ट्रक के पीछे जा टकराया. फिलहाल घायलों में 2 लोगों की हालत गम्भीर बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: राजस्थान हाईकोर्ट ने धांधली के संदेह में एलडीसी भर्ती प्रक्रिया की रद्द

ये भी पढ़ें: जेपी नड्डा ने ‘भाजपा को जानो' पहल के तहत सात राजदूतों के साथ बातचीत की

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Car Accident, Delhi Car Accident, Car Collides With Truck, Delhi Pandav Nagar Car Accident, Road Acccident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com