कनाडा (Canada) ने बुधवार को ईरान (Iran) के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (Islamic Revolutionary Guards) को आतंकवादी गुट के रूप में चिन्हित किया है. उसने इस्लामी देश ईरान में रहने वाले कनाडाई लोगों से देश छोड़ने के लिए कहा है. सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री डोमिनिक लेब्लांक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, "हमारी सरकार ने क्रिमिनल कोड के तहत इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर को आतंकवादी समूह घोषित करने का फैसला लिया है."
कनाडा के विदेश और कानून मंत्रियों ने ईरानी शासन पर आतंकवाद को समर्थन करने, ईरान के अंदर और बाहर मानवाधिकारों के प्रति लगातार अनादर प्रदर्शित करने और साथ ही अंतरराष्ट्रीय नियम-आधारित व्यवस्था को अस्थिर करने की इच्छा रखने का आरोप लगाया है.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कहा कि ओटावा ने कई साल पहले तेहरान के साथ राजनयिक संबंध तोड़ लिए थे, उन्होंने कनाडा के लोगों से ईरान की यात्रा न करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, "जो लोग अभी ईरान में हैं, उनके लिए घर वापस आने का समय आ गया है."
आतंकवाद सूची में शामिल होने के बाद ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड के सदस्यों का कनाडा में प्रवेश प्रतिबंधित हो गया है. वे कनाडाई लोगों से व्यक्तिगत या समुदायिक संबंध भी नहीं रख सकते हैं. कनाडा में गार्ड या उसके सदस्यों की कोई भी संपत्ति जब्त की जा सकती है.
फ्लाइट PS752 को जनवरी 2020 में तेहरान से उड़ान भरने के तुरंत बाद ईरान ने गिरा दिया था. इसमें 85 ईरानी प्रवासी कनाडाई नागरिकों और स्थायी निवासियों सहित सभी 176 यात्री और चालक दल मारे गए थे. पीड़ितों के परिवार लंबे समय से ओटावा पर मिलिशिया को आतंकवादी इकाई के रूप में नामित करने का दबाव डाल रहे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं