उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘विमर्श तय करने' और उनकी आलोचना करने वाले हंगरी-अमेरिकी व्यवसायी जॉर्ज सोरोस पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि जो उलट राजनीति करते हैं, उनसे मुकाबला करने व उन्हें बेअसर करने की आवश्यकता है.
धनखड़ ने कहा कि भारत में एक मजबूत कानूनी प्रणाली है. उपराष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए कहा, ‘‘दो दशकों तक, मुद्दे पर न्यायिक दायरे में विचार-विमर्श किया गया, सभी स्तरों पर गहन जांच की गई. देश की सबसे बड़ी अदालत ने आखिरकार 2022 में सभी मोर्चों पर फैसला सुनाया, और हमारे यहां एक वृत्तचित्र के जरिए एक विमर्श तय किया जा रहा है. कुछ लोग कहते हैं कि यह अभिव्यक्ति है.''
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने यहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-मद्रास में इनोवेशन सेंटर का उद्घाटन करने के बाद छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘तो क्या आप अभिव्यक्ति के नाम पर उच्चतम न्यायालय को नीचा दिखा सकते हैं, क्या आप दो दशक की गहन जांच को नीचा दिखा सकते हैं? यह दूसरी तरह से राजनीति हो रही है.''
उन्होंने कहा, ‘‘जब लोग दूसरी तरह से राजनीति करना चुनते हैं, तो यहां और बाहर के युवा बौद्धिक रूप से उन्हें चुनौती देने के लिए तैयार होते हैं.'' किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, ‘‘एक सज्जन हैं कहीं..जो धन बल का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके कुछ समर्थक, कुछ लाभार्थी हैं, उनके धन पर जीने वाले कुछ परजीवी हैं और वे हमारे देश के लोकतंत्र के बारे में बात करते हैं.''
धनखड़ ने कहा, ‘‘जो लोग उलट राजनीति करते हैं, उनका मुकाबला करने, उन्हें बेअसर करने की जरूरत है और उन्हें आपके तर्कसंगत सवालों का सामना करना चाहिए.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं