तेज आवाज में गाने सुनने पर भी क्या किसी की जान जा सकती है? मुंबई में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी को सिर्फ इसलिये जान से मार दिया क्योंकि वह रिकॉर्डर पर तेज आवाज में गाने सुन रहा था. असल में, मुंबई के 40 वर्षीय सुरेंद्र कुमार गुन्नार अपने घर के बाहर तेज आवाज में संगीत बजा रहा था. उसके पड़ोसी सैफ अली चांद अली शेख (25) ने उससे आवाज कम करने के लिए कहा, लेकिन गुन्नार ने इससे इनकार कर दिया. जिसके बाद शेख ने गुन्नार पर हमला कर, उसे जमीन पर पटक दिया और ज्यादा खून बह जाने से गुन्नार की मौके पर ही मौत हो गई.
मुंबई : लड़के के लिए मिल रहे ताने से परेशान होकर महिला ने तीन माह की बच्ची को पानी टंकी में डुबाया
पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि ये घटना बुधवार रात मालवानी इलाके के अंबुजवाड़ी मोहल्ले में हुई. अधिकारी ने कहा कि मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार गुन्नार के रूप में हुई है. वह अपनी झुग्गी के बाहर बैठकर रिकॉर्डर पर गाने सुन रहा था. गुन्नार के पड़ोसी सैफ अली चांद अली शेख (25) ने उससे आवाज कम करने के लिये कहा, लेकिन गुन्नार ने इससे इनकार कर दिया. अधिकारी ने कहा कि शेख ने कथित रूप से गुन्नार पर हमला कर उसे जमीन पर पटक दिया. बहुत खून बह जाने से गुन्नार बेहोश हो गया.
ऑटो से जा रही बीवी पर हमला कर किया मर्डर, लव मैरिज के 4 महीने बाद ही हो गए थे अलग
गुन्नार को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. अधिकारी ने कहा कि बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.
बड़ी खबरः प्रयागराज हत्याकांड में थानेदार और एक पुलिसकर्मी निलंबित
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं