विज्ञापन
Breaking News: साढ़े चार घंटे चली मंत्रिपरिषद की मैराथन बैठक खत्म, PM मोदी का निर्देश- 2047 को ध्यान में रखकर करें काम

साढ़े चार घंटे चली मंत्रिपरिषद की मैराथन बैठक खत्म, PM मोदी का निर्देश- 2047 को ध्यान में रखकर करें काम

सेवा तीर्थ में आयोजित केंद्र सरकार की मंत्रिपरिषद बैठक करीब साढ़े चार घंटे तक चली. बैठक में सरकार के प्रमुख एजेंडा, रिफॉर्म्स और आने वाले वर्षों के विजन पर विस्तार से चर्चा हुई.

PM का मंत्र- 2047 को ध्यान में रखकर काम करें

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रियों को 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए काम करने का संदेश दिया. पीएम ने कहा कि जब देश आजादी के 100 साल पूरे करेगा, तब का विजन लेकर चलिए. उन्होंने कहा कि सरकार के हर फैसले और नीति में लॉन्ग टर्म विजन दिखना चाहिए.

‘Ease of Living' और रिफॉर्म्स पर जोर

बैठक में प्रधानमंत्री ने आम लोगों के जीवन को आसान बनाने (Ease of Living) और संरचनात्मक सुधार (Reforms) पर खास जोर दिया. इस बैठक में साफ संदेश दिया गया कि नीतियों का केंद्र बिंदु आम नागरिक की सुविधा और जीवन स्तर होना चाहिए.

यह एक ब्रेकिंग न्यूज़ है, इसमें विस्तृत विवरण जल्द जोड़ दिया जाएगा. अधिक जानकारी और ताज़ातरीन अपडेट के लिए कृपया इस पेज को रीफ्रेश करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com