विज्ञापन

साथी ने पैर पकड़ा और काउंटर पर उछलकर 7 तोले का हार ले उड़ी बुर्काधारी महिला, Video

सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि कैसे बुर्काधारी महिला ने कर्मचारियों के व्यस्त होने का फायदा उठाकर शोकेस में रखा सोने के हार चुराया और गिरोह की अन्य सदस्यों संग तुरंत फरार हो गई.

ज्वेलरी शॉप सेपर महिलाओं ने की सोने के हार की चोरी.
  • तमिलनाडु के जहीराबाद में बुर्का पहने महिलाओं के एक गिरोह ने ज्वेलरी शॉप से 7 तोले का सोने का हार चुरा लिया
  • चोर महिलाओं ने कर्मचारियों को उलझाकर शोकेस से सोने का हार चुराया और वहां से फरार हो गईं
  • चोरी काी पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, महिलाएं हार चुराकर तेजी से दुकान से निकलती दिखीं

सोने की बढ़ती कीमतों के बीच ज्वेलरी शॉप से चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. ये मामला तमिलनाडु के जहीराबाद का है. एक जेवरात की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचीं बुर्का पहने महिलाओं के एक गिरोह ने 10 लाख से ज्यादा कीमत के एक सोने के हार पर हाथ साफ कर लिया. चोर गिरोह ने जिस हार को चुराया उसका वजन 7 तोले यानी कि 70 ग्राम था. महिला ने चोरी करते वक्त एक बार भी नहीं सोचा कि अगर वह पकड़ी गई तो उसका क्या हश्र होगा.

महिला ने शोकेस से चुराया 7 तोले का हार

इस घटना का एक सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बुर्का पहने महिला ने कर्मचारियों के व्यस्त होने का फायदा उठाकर शोकेस में रखे सोने के एक हार को चोरी कर अपने बैग में रखा और गिरोह की अन्य महिलाओं के साथ तुरंत वहां से फरार हो गई. इस घटना के कई सीसीटीवी सामने आए हैं. अन्य सीसीटीवी में इन महिलाओं को जल्दबाजी में दुकान से बाहर निकलते देखा जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

काउंटर से चुराया ज्वेलरी का पैकेट

वहीं एक अन्य सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि कुछ गिरोह की दूसरी महिलाएं ज्वेलरी शॉप के कर्मचारियों को दूसरी चीजों में उलझा लेती हैं. इस बीच इसी गिरोह की बुर्का पहने अन्य महिला काउंटर के ड्रॉर में हाथ डालकर उसमें से गहने का एक पैकेट चुरा लेती है. जब तक महिला कर्मचारी सामने मुड़ी शातिर चोर अपने मंसूबों को अंजाम दे चुकी थी.कर्मचारी के सामने वह एक अच्छी ग्राहक होने का नाटक करके दूसरी ज्वेलरी देखने लगती है.

बुर्का पहने चोर गैंग ने ज्वेवरी शॉप में किया हाथ साफ

बुर्का पहने करीब 5-6 महिलाएं एक ज्वेलरी शॉप पर पहुंचीं. उनके साथ एक पुरुष और बच्चा भी था. ताकि दुकानदार को लगे कि ये ज्वेलरी खरीदने आई हैं. एक महिला अलग जगह पर बैठ गई. जबकि अन्य महिलाओं ने वहां मौजूद कर्मचारियों को अपनी बातों में उलझा लिया. बस इसी बात का फायदा उठाकर पहले से घात लगाए बैठी महिला ने शोकेस से सोने का हार उठाया और अपने साथ लाए बैग में रखा और वहां से अन्य महिलाओं संग फरार हो गई.

Latest and Breaking News on NDTV

ज्लेवरी शॉप में चोरी की ये घटना हैरान करने वाली है. दुकानदार को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं हो सका कि ये महिलाएं सामान खरीदने नहीं बल्कि चोरी के इरादे से यहां आई हैं. चोर गैंग की महिलाओं ने इतनी सफाई से अपना काम किया कि किसी की नजर उन पर नहीं पड़ी. 

ये भी पढ़ें-सूरत में 2.67 करोड़ का लॉकर कांड; शेयर बाजार में घाटा, डुप्लीकेट चाबियों से गायब कर दिया ग्राहकों का सोना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Theft, Gold Theft  CCTV Footage, Tamilnadu News, Jwellary Theft, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com