विज्ञापन

बिजनौर में 2250 रुपए के लिए दोस्त की हत्या, शराब के नशे में करंट लगाकर मारा, कैसे खुला पूरा मामला

यूपी के बिजनौर से हत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की 2250 रुपए के लिए हत्या कर दी. आरोपी ने घटना को हादसा बनाने के लिए पूरा प्लान बनाया था, लेकिन पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है.

बिजनौर में 2250 रुपए के लिए दोस्त की हत्या, शराब के नशे में करंट लगाकर मारा, कैसे खुला पूरा मामला
बिजनौर में दोस्त की हत्या करने वाला गिरफ्तार
  • बिजनौर में एक युवक ने 2250 रुपए के लिए अपने ही दोस्त की हत्या कर दी.
  • बिजनौर में युवक ने दोस्त को शराब के नशे में करंट लगाकर मार दिया था.
  • हत्या को हादसा बताने के लिए उसने अपने दोस्त के घर में ही शव छिपा दिया था.
बिजनौर:

बिजनौर में एक युवक की करंट लगने से मौत हुई थी. पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ है. क्योंकि जो घटना हादसा लग रही थी, वह हत्या निकली है. पुलिस ने बताया कि बिजनौर में मृतक युवक की हत्या उसके ही जिगरी दोस्त ने की थी. आरोपी का नाम बिरजू है, जिसने दोस्त सचिन को शराब के नशे में बेसुध होने के बाद करंट लगा दिया. यह हत्या उसने महज 2250 रुपए के लिए की है. हत्या के बाद उसने शव को दूसरे के घर के पास रख दिया, ताकि किसी को उस पर शक न हो. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में दावा किया कि उसे लगा था कि करंट लगने से हुई मौत को लोग हादसा समझेंगे और वह पुलिस की नजर से बच जाएगा. हालांकि पुलिस की जांच में उसकी कथित योजना का खुलासा हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

बाइक गिरवी रखकर खरीदी थी शराब

बिजनौर पुलिस ने बताया कि बिरजू और सचिन दोस्त थे और अक्सर साथ में शराब पीते थे. 28 सितंबर को सचिन ने बिरजू से कुछ रुपये की जरूरत होने की बात कही थी. बिरजू ने रुपये नहीं होने की बात कही, जिसके बाद सचिन ने अपनी मोटरसाइकिल गिरवी रख दी. बाइक गिरवी रखने के बाद जो पैसे मिले उससे दोनों शराब खरीद ली और बिरजू के कमरे पर जाकर जमकर नशा किया. कुछ देर बाद सचिन शराब के नशे में बेसुध हो गया, उसके जेब में 2250 रुपए थे. ऐसे में उसके बचे हुए पैसों पर बिरजू को लालच आ गया, जिसके बाद उसने हत्या की प्लानिंग बना ली.

सचिन के बेसुध होने के बाद उसने उसे बिजली का करंट लगा दिया, करंट लगने से उसकी मौत हो गई इसके बाद आरोपी ने मृतक की जेब से बचे हुए 2250 रुपये निकाल लिए. पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद आरोपी ने शव को दूसरे व्यक्ति के घर के पास रख दिया. उसका मकसद यह था कि मौत को बिजली का हादसा माना जाए और किसी को उस पर शक न हो.

ये वीडियो भी देखिए

1 अक्टूबर को मामला दर्ज 

मामले में 1 अक्टूबर को मृतक के पिता ने बिजनौर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया. पुलिस ने करीब 170 से 190 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी, मैनुअल साक्ष्यों के साथ स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से 2 अक्टूबर को आरोपी बिरजू को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बिजली का तार, लोहे का कूलर और उसका स्टैंड तथा 2250 रुपये नकद बरामद करने का दावा किया है. 

ये भी पढ़ेंः AMU में तेज हुआ आंदोलन! हिरासत में लिए गए स्टूडेंट को छोड़ने की मांग, देर रात तक प्रॉक्टर ऑफिस के बाहर हंगामा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bijnor News, UP Crime News, UP News, Bijnor District, Bijnor District News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com