विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा की लिस्ट: उत्तराखंड से दिनेश आर्य और बंगाल में चला महिला कार्ड

बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड से उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बीजेपी यूपी के राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी करेगी.

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा की लिस्ट: उत्तराखंड से दिनेश आर्य और बंगाल में चला महिला कार्ड
बीजेपी ने राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान
  • बीजेपी ने राज्यसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 2 नाम हैं.
  • उत्तराखंड से दिनेश आर्य को उतारा है, जबकि पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने महिला कार्ड खेला है.
  • उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में एक-एक सीट पर राज्यसभा चुनाव होना है.

राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों का ऐलान करना शुरू कर दिया है. बीजेपी ने उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के उम्मीदवारों का ऐलान किया है. दोनों राज्यों की एक-एक सीट पर चुनाव होना है. जिसमें एक महिला उम्मीदवार को मौका दिया है. माना जा रहा है कुछ दिनों में भाजपा उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए भी उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है. पश्चिम बंगाल से भाजपा ने महिला कार्ड चला है. इससे पहले भाजपा ने आज महाराष्ट्र में होने वाले एमएलसी चुनावों के लिए भी उम्मीदवारों का ऐलान किया था. उसके कुछ देर बाद राज्यसभा उम्मीदवारों का ऐलान किया था. 

उत्तराखंड और बंगाल से राज्यसभा उम्मीदवार 

बीजेपी ने उत्तराखंड से सीनियर नेता दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है. जबकि पश्चिम बंगाल से रुकमणि मल्लिक को प्रत्याशी बनाया है. दोनों ही जगहों पर भाजपा का सीट जीतना तय माना जा रहा है. क्योंकि दोनों जगहों पर भाजपा के पास संख्याबल ज्यादा है. 

दिनेश आर्य को उत्तराखंड से मौका

बीजेपी ने दिनेश आर्य को उत्तराखंड से राज्य सभा का उम्मीदवार बनाया है. आगामी विधानसभा चुनावों के लिहाज से उनका चयन अहम माना जा रहा है. अनुसूचित जाति से आने वाले दिनेश आर्य भाजपा में नैनीताल जिला अध्यक्ष रह चुके हैं. इसके अलावा राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष हैं, जिन्हें उत्तराखंड में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त है. बताया जा रहा है कि पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से वह नाराज थे. लेकिन अब पार्टी ने उन्हें बड़ा मौका दिया है.  

ये वीडियो भी देखिए

पश्चिम बंगाल से महिला चेहरा 

पश्चिम बंगाल से भाजपा ने बंगाली सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री रुक्मणी मलिक को उम्मीदवार बनाया है. वह पश्चिम बंगाल के दिग्गज अभिनेता रंजीत मलिक की बेटी हैं. मार्च 2026 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ओर से राज्यसभा सांसद चुनी गई थीं, लेकिन उन्होंने जुलाई में TMC से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन की थी. जिसके बाद उनकी खाली सीट पर राज्यसभा चुनाव होना है, जिसके लिए भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है. ऐसे में अब उनका फिर से राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है. 

ये भी पढे़ंः सीट बंटवारे पर पहली बार खुलकर बोले अखिलेश यादव-कांग्रेस को याद दिलाया मकसद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP Rajya Sabha Candidate, BJP Rajya Sabha Candidate List, BJP Rajya Sabha Candidates List 2026, Rajya Sabha Election, Rajya Sabha Chunav 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com