- नासिक टीसीएस धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी निदा खान को पुलिस ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है
- AIMIM पार्षद मतीन पटेल के बंगले पर अवैध निर्माण के आरोप में छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम ने बुलडोजर चलाया है
- निगम ने मतीन पटेल को 600 वर्ग फुट मकान के अनुमति दस्तावेज पेश करने के लिए नोटिस जारी किया था
TCS Conversion Case: नासिक TCS के धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी निदा खान को तो पुलिस ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और बाहर उनके मददगारों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है. फरारी के दौरान निदा खान ने जिस AIMIM पार्षद मतीन पटेल के बंगले में पनाह ली थी, उस पर बुलडोजर चला दिया गया है. छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम ने शनिवार को एआईएमआईएम पार्षद मतीन पटेल को शहर में 'अवैध' निर्माण के मामले में नोटिस जारी किया, जिन पर टीसीएस मामले की आरोपी निदा खान को शरण देने का आरोप है. मतीन पटेल के निदा खान को शहर में शरण देने के आरोप में मामला दर्ज होने के एक दिन बाद यह नोटिस जारी हुआ.
AIMIM पार्षद के घर चला बुलडोजर
नगर निगम ने पार्षद को नोटिस भेजकर नारेगांव क्षेत्र के कौसर पार्क में स्थित उनके 600 वर्ग फुट के मकान से संबंधित अनुमति दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा था. निगम के अतिक्रमण विभाग ने निर्माण को अवैध बताते हुए पटेल से अगले 72 घंटों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा था. नोटिस में कहा गया है कि यदि पटेल से कोई जवाब नहीं मिलता है, तो निगम को मकान के संबंध में निर्णय लेने का अधिकार है. अब निगम का बुलडोजर इस मतीन पटेल की इस प्रॉपर्टी पर चल गया है.
#WATCH | Chhatrapati Sambhaji Nagar: The Chhatrapati Sambhaji Nagar Municipal Corporation initiates the demolition of properties belonging to AIMIM Corporator Matin Patel. pic.twitter.com/U5XKnuYXHX
— ANI (@ANI) May 13, 2026
मतीन पटेल का दफ्तर मिला अवैध
मतीन पटेल पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी नियमों का उल्लंघन कर अवैध तरीके से निर्माण कार्य करवाया है. जिस इमारत में मतीन पटेल का कार्यालय है, उसे पूरी तरह अवैध माना गया है. जिन संपत्तियों पर सवाल उठाए गए हैं, उनमें वह बंगला भी शामिल है, जहां नासिक टीसीएस केस की आरोपी निदा खान कथित तौर पर छिपकर रह रही थी. महानगरपालिका ने इस निर्माण को अनधिकृत पाया है. प्रशासन ने जब इस निर्माण के मालिकाना हक और अनुमति से जुड़े कागजात मांगे थे. लेकिन मतीन पटेल अब तक कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए हैं. अगर वे खुद निर्माण नहीं हटाते, तो प्रशासन बुलडोजर चलाकर इसे ध्वस्त कर देगा.
ये भी पढ़ें :- नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
साथ ही ये बताया जा रहा है कि मतीन पटेल से संपर्क नहीं हो पा रहा है, खबर है नासिक पुलिस की एक टीम गिरफ्तारी के लिए संभाजीनगर पहुंच चुकी है. नासिक टीसीएस केस में फरार चल रही निदा खान को 7 मई को छत्रपति संभाजीनगर के नारेगांव इलाके से गिरफ्तार किया गया था. पुलिस के मुताबिक निदा एक दो मंजिला बंगले में अपने चार रिश्तेदारों के साथ रह रही थी. यह बंगला कथित तौर पर मतीन पटेल का बताया जा रहा है.
ये भी पढ़ें :- नासिक TCS केस: ब्रेनवॉश के लिए भेजी 171 लिंक्स, AIMIM पार्षद से पैसों की मदद, कोर्ट में निदा खान खोलेगी सारे राज!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं