हैदराबाद महानगर निगम (जीएचएमसी) ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी के लोटस पॉन्ड आवास से लगे फुटपाथ पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया. रेड्डी के आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के 10 दिन बाद यह कार्रवाई की गई है.
जीएचएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, नगर निगम के अधिकारियों ने जगन के आवास के सामने फुटपाथ पर परिसर की दीवार से सटे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा कि इन अवैध निर्माण का उपयोग सुरक्षाकर्मियों द्वारा किया जा रहा था. जीएचएमसी के नगर नियोजन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई -भाषा को बताया कि उन्होंने जगन के आवास पर संबंधित व्यक्तियों को फुटपाथ निर्माण कार्य के लिए छह महीने पहले ही अवैध निर्माण को हटाने के लिए सूचित कर दिया था.
अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, 'हमने उनसे फुटपाथ निर्माण कार्य के लिए अवैध निर्माण हटाने को कहा है. कॉलोनी के निवासियों ने फुटपाथ पर अतिक्रमण की भी शिकायत की है, जिससे सड़क से गुजरने वाले लोगों को असुविधा हो रही है.'
संपर्क करने पर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि ये निर्माण कार्य बारिश एवं गर्मी के दौरान सुरक्षाकर्मियों की सुविधा के लिए किये गए हैं.
ये भी पढ़ें:-
रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर को मिली मंजूरी, यूपी-दिल्ली-हरियाणा में बढ़ेगी कनेक्टिविटी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं