विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2023

पश्चिम बंगाल में BSF ने तस्करी की कोशिश की विफल, 12 लाख रुपये की ज्वेलरी जब्त

सीमा सुरक्षा बल ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर नदिया जिले के अंतर्गत सीमा चौकी विजयपुर में 12 लाख रुपये के 23 किलो चांदी के आभूषण किए जब्त

पश्चिम बंगाल में BSF ने तस्करी की कोशिश की विफल, 12 लाख रुपये की ज्वेलरी जब्त
बीसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर चांदी के आभूषण जब्त किए.
नई दिल्ली:

दक्षिण बंगाल के सीमांत जिले नदिया के अंतर्गत सीमा चौकी विजयपुर में 32 वीं वाहिनी के जवानों ने मंगलवार को तस्करों के इरादों पर पानी फेरते हुए भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 23.130 किलोग्राम चांदी के आभूषण जब्त किए हैं. जब्त की गई चांदी की अनुमानित कीमत 11,47,132 रुपये है. तस्कर इन चांदी के आभूषणों को भारत से बांग्लादेश ले जाने की कोशिश कर रहे थे.

सीमा चौकी विजयपुर के जवानों ने सुबह 11-30 बजे सीमा गश्ती के दौरान एक तस्कर को जीरो लाइन पर खड़ा हुआ देखा. बीएसएफ का गश्ती दल तस्कर की तरफ तेजी से आगे बढ़ा और तस्कर को रुकने को कहा, लेकिन वह रुकने के बजाय कुछ सामान वहीं गिराकर केला बागान की तरफ भाग गया. इसके बाद जवानों ने आसपास के इलाके की गहन तलाशी की. तलाशी के दौरान जवानों को मौके से तीन बड़े बैग मिले. जवानों ने जब बैगों को खोला तो उनमें 23.130 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुए.

आभूषण कस्टम विभाग को सौंपे

जब्त किए गए चांदी के आभूषणों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग बानपुर को सौंप दिया गया है.

बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत के जनसंपर्क अधिकारी डीआईजी एके आर्य ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी जैसे अपराधों को रोकने के लिए दिन-रात प्रयास कर रही है. आगे अधिकारी ने कहा कि सीमा पर गलत मंसूबे रखने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने यह भी कहा की बीएसएफ की खुफिया टीम जल्द ही तस्कर को अपनी गिरफ्त में लेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BSF, Rs 12 Lakh Jewelery Seized, Smuggling Attempt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com