विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2019

ब्रिटेन के सांसद ने कहा- पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का है, पाकिस्तान तुरंत PoK को छोड़ दे

कश्मीर मामले पर ब्रिटेन के सबसे मुखर सांसदों में से एक बॉब ब्लैकमैन ने पाकिस्तान से पीओके को छोड़ने का आह्वान किया है.

Also Read in
ब्रिटेन के सांसद ने कहा- पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का है, पाकिस्तान तुरंत PoK को छोड़ दे
नॉर्थ लंदन से एमपी बॉब ब्लैकमैन
  • बॉब ब्लैकमैन ने पाक से पीओके छोड़ने को कहा
  • बोले- इस पूरे क्षेत्र पर भारत का संप्रभु अधिकार है
  • नॉर्थ लंदन से सांसद हैं बॉब ब्लैकमैन
लंदन:

कश्मीर मामले पर ब्रिटेन के सबसे मुखर सांसदों में से एक बॉब ब्लैकमैन ने पाकिस्तान से पीओके को छोड़ने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि इस पूरे क्षेत्र पर भारत का संप्रभु अधिकार है. लंदन में ब्रिटेन स्थित कश्मीरी पंडितों के एक समूह को संबोधित करते हुए  कंजरवेटिव पार्टी के एमपी बॉब ब्लैकमैन ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान द्वारा इस मुद्दे पर यूएन में प्रस्ताव पेश करने की योजना पर सवाल खड़े किये. बॉब ब्लैकमैन ने कहा, 'पूरा जम्मू-कश्मीर संप्रभु भारत का हिस्सा है. ऐसे लोग, जो वहां संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव को लागू करने की बात करते हैं, वे उस प्रस्ताव को भूल जाते हैं, जिसके मुताबिक राज्य के एकीकरण के लिए पाकिस्तानी सेना को कश्मीर छोड़ देना चाहिए.'  

आपको बता दें कि ब्लैकमैन बलिदान दिवस पर आयोजित खास कार्यक्रम में अपनी बात रख रहे थे.  इस कार्यक्रम का आयोजन कश्मीरी पंडित कल्चरल सोसायटी और ऑल इंडिया कश्मीरी समाज (AIKS) ने किया था. कार्यक्रम में एक नाटक का भी मंचन किया गया. जिसका शीर्षक था- 'वी रिमेंबर: द जर्नी ऑफ कश्मीरी पंडित्स.' आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से ही नॉर्थ लंदन से एमपी बॉब ब्लैकमैन इस फैसले का समर्थन करते रहे हैं और भारत के पक्ष में बोलते रहे हैं. वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी प्रशंसक हैं. आपको बता दें कि हाल ही में सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को हटा दिया. इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bob Blackman, Jammu And Kashmir, Article 370, PoK
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com