                                            रणवीर सेना के संस्थापक ब्रह्मेश्वर मुखिया की शव यात्रा में शामिल लोगों का गुस्सा बिहार की राजधानी पटना में घुसते ही एक बार फिर भड़क गया।
                                            
                                            क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
 हमें बताएं।
                                        
                                                                                पटना: 
                                        रणवीर सेना के संस्थापक ब्रह्मेश्वर मुखिया की शव यात्रा में शामिल लोगों का गुस्सा बिहार की राजधानी पटना में घुसते ही एक बार फिर भड़क गया। मुखिया के समर्थकों ने पटना शहर में जमकर तोड़फोड़ की और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया, जबकि पुलिस मूक दर्शक बनी रही।
पटना में शव यात्रा के घुसते ही बिहटा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सीपी ठाकुर के वाहन पर आक्रोशित लोगों ने हमला कर दिया और उनके वाहन का शीशा तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार पटना के राजा बाजार इलाके में आक्रोशित लोगों का शिकार मीडियाकर्मी भी हुए।
उपद्रवियों ने सचिवालय के पास एक पुलिस बैरक में आग लगा दी जबकि तारामंडल के पास कई वाहनों को फूंक दिया।
आक्रोशित लोगों के सामने जो भी वाहन सामने आया सभी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान पटना में व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
गौरतलब है कि मुखिया का अंतिम संस्कार पटना में गंगा के बांसघाट पर होगा। मुखिया के आरा स्थित आवास से शव यात्रा सुबह नौ बजे पटना के लिए चली। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस शव यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि मुखिया की शुक्रवार सुबह आरा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद हत्या से आक्रोशित लोगों आरा में प्रदर्शन किया और कई वाहनों को फूंक दिया था।
                                                                        
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
                                        Ranvir Sena Chief Brahmeshwar, Ranvir Sena, Brahmeshwar Murder, रणवीर सेना प्रमुख ब्रह्मेश्वर सिंह, रणबीर सेना, ब्रह्मेश्वर सिंह की हत्या, ब्रह्मेश्वर मुखिया