विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2016

बिहार में रणवीर सेना के पूर्व कमांडर की गोली मारकर हत्या

बिहार में रणवीर सेना के पूर्व कमांडर की गोली मारकर हत्या
सांकेतिक चित्र
आरा: बिहार के भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात प्रतिबंधित संगठन रणवीर सेना के पूर्व कमांडर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, भौरोडीह गांव निवासी विनोद पांडेय अपने घर से बाहर कहीं जाने के लिए निकले थे, तभी पांच-छह अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

चरपोखरी के थाना प्रभारी कुंवर प्रसाद गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर चरपोखरी थाना में हत्या की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें गांव के ही पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

गुप्ता ने कहा कि पांडेय रणवीर सेना का पूर्व कमांडर था और उस पर कई अपराधिक मामले दर्ज थे। हत्या के बाद से गांव में तनाव है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भौरोडीह गांव, बिहार, आरा, विनोद पांडेय, रणबीर सेना, बिहार पुलिस, Bhaurideeh Village, Bihar, Arah, Vinod Pandey, Ranbeer Sena, Bihar Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com