- बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप बनाएंगे जेवर में फिल्म सिटी बनाएंगे
- उन्होंने सबसे बड़ी बोली लगाकर यह प्रोजेक्ट हासिल किया है
- बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी ने 18 परसेंट ग्रॉस रेवेन्यू शेयर की लगाई बोली
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गौतमबुद्ध नगर के जेवर में निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर (Boney Kapoor) और भूटानी ग्रुप मिलकर फिल्म सिटी बनाएंगे. इस परियोजना के लिए मंगलवार को फाइनेंशियल बिड खोली गई, जिसमें बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप के ज्वाइंट वेंचर बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी ने सबसे बड़ी बोली लगाकर यह प्रोजेक्ट अपने नाम कर लिया. अभिनेता अक्षय कुमार भी इस प्रोजेक्ट के लिए दौड़ में शामिल थे. फाइनेंशियल बिड में कंपनियों ने ग्रॉस रेवेन्यू शेयर पर्सेंटेज के आधार पर बोली लगाई.
बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी की ओर से 18 पर्सेंटेज की सफल बोली लगाई गई. यीडा के सीईओ अरुणवीर सिंह के अनुसार रेवेन्यू शेयर का अर्थ ये है कि फिल्म सिटी का निर्माण करने के बाद कंपनी को जो भी आय होगी, उसका 18 प्रतिशत वह प्राधिकरण को देगी. प्राधिकरण की ओर से जमीन उपलब्ध करवाने के साथ ही अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर भी मुहैया कराया जाएगा. कंस्ट्रक्शन और अन्य सुविधाओं का विकास कंपनी को स्वयं करना होगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बोनी कपूर और अक्षय कुमार के साथ ये भी थे रेस में
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की अंतर्राष्ट्रीय फिल्म सिटी परियोजना में बिड करने वाली चारों कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रेजेंटेशन दिया था. सभी को टेक्निकली क्वालीफाइड पाया गया और फाइनेंशियल बिड के लिए भेज दिया गया. बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी की तरफ से बोनी कपूर, आशीष भूटानी, सीईओ भूटानी इंफ्रा, अश्विनी चैटलें और अली चैटलें, राजीव अरोड़ा, अरविन्द कुमार बिन्नी द्वारा प्रेजेंटेशन दिया गया. इसके अलावा 4 लायंस फिल्म्स प्रा. लि. की तरफ से केसी बोकाडिया, सुपरसोनिक टेक्नोबिल्ड प्रा. लि. की तरफ से फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, दिनेश विजन मैडॉक फिल्म्स और सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्रा. लि. (टी सीरीज) की तरफ से प्रेजेंटेशन दिया गया.
1000 एकड़ जमीन पर बनाई जाएगी फिल्म सिटी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस परियोजना को 6 महीने में धरातल पर उतारने के निर्देश दिए हैं. यमुना सिटी के सेक्टर-21 में फिल्म सिटी का निर्माण प्रस्तावित है. फिल्म सिटी एक हजार एकड़ में होगी और पहले चरण में 230 एकड़ जमीन पर इसे विकसित किया जाएगा. यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार जो कंपनी पहले चरण में फिल्म सिटी बनाएगी उसे दूसरे चरण में भी प्राथमिकता दी जाएगी.
ये भी पढ़ें :
* जानें क्यों, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 8 अंतरधार्मिक जोड़ों के संरक्षण याचिका को कर दिया खारिज
* ‘इंडिया' गठबंधन की एकता उसी दिन टूट गयी, जब कांग्रेस ने ‘अकेले' भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली: आजाद
* उत्तर प्रदेश में ‘इंडिया' गठबंधन का हाल : कांग्रेस और रालोद ने सपा से मांगी ज्यादा सीटें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं