Maharashtra Civic Polls, BMC Election 2026 Vote Counting LIVE Updates: महाराष्ट्र की राजनीति के लिए 'मिनी विधानसभा' कहे जाने वाले 29 महानगरपालिकाओं के चुनावी दंगल में बीजेपी ने बाजी मार ली है. 1441 वार्डों में जीत के साथ बीजेपी पहले नंबर पर है. वहीं मुंबई बीएमसी में बीजेपी गठबंधन ने बहुमत से ज्यादा 119 वार्ड जीतकर सभी का चौंका दिया है. वहीं उद्धव राज गठबंधन मिलकर भी 72 सीटें ही ला सके. वहीं कांग्रेस ने 24 सीटें हासिल की हैं. सबसे बुरा प्रदर्शन शरद पवार की एनसीपी का रहा. पार्टी ने सिर्फ 1 वार्ड ही जीता है.
ये चुनाव न केवल स्थानीय निकायों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि राज्य की सत्तासीन महायुति और विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) के लिए अपनी जमीनी पकड़ साबित करने का लिटमस टेस्ट भी माना जा रहा है.
महाराष्ट्र निकाय चुनावों का पूरा ट्रेंड
- भाजपा- 1441
- शिवसेना- 405
- शिवसेना(UBT)- 154
- कांग्रेस- 318
- NCPAP- 164
- NCPSP- 36
- AIMIM- 97
- VBA- 15
- MNS- 14
- OTH- 225
देश के सबसे अमीर नगर निकाय, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के नतीजों पर न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश की नजर थी. पिछले दो दशकों से अधिक समय से यहां शिवसेना का दबदबा रहा है, लेकिन पार्टी में फूट के बाद यह पहली बार है जब मतदाताओं ने उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व के बीच बीजेपी गठबंधन को चुना है. इसके अलावा नागपुर के नतीजे भी शानदार रहे हैं, बीजेपी ने अकेले यहां बहुमत के 102 का आंकड़ा छू लिया है.
यह भी पढ़ें- BMC की 227 सीटों के नतीजे लाइव
मुंबई ने उद्धव और राज ठाकरे को क्यों त्याग दिया? जीत के अलावा BJP के लिए क्या गुड न्यूज
अब सवाल उठता है कि आखिर 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान बहुत अच्छा प्रदर्शन करने वाले उद्धव ठाकरे को पहले विधानसभा चुनाव और फिर महाराष्ट्र निकाय चुनाव सहित बीएमसी में झटका क्यों लगा?
यहां क्लिक कर पूरी खबर पढ़ेंपूर्व गैंगस्टर अरुण गावली की दोनों बेटियां बीएमसी चुनाव हार गईं
पूर्व गैंगस्टर और पूर्व विधायक अरुण गावली की दोनों बेटियां बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव हार गईं. गीता गावली और योगिता ने अरुण गावली द्वारा स्थापित अखिल भारतीय सेना (एबीएचएस) के टिकट पर मुंबई के बायकुला क्षेत्र से चुनाव लड़ा.
बीएमसी की तीन बार पार्षद रह चुकीं गीता वार्ड संख्या 212 से चुनाव हार गईं, जबकि उनकी बहन योगिता वार्ड संख्या 207 से हार गईं. गीता समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अमरीन शहजाद अब्राहनी से हार गईं. पहली बार चुनाव लड़ रही योगिता भाजपा उम्मीदवार रोहिदास लोखंडे से पराजित हुईं.
अजित पवार ने जीतने वाले NCP उम्मीदवारों को दी बधाई
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में 164 सीटें जीतने वाले अजीत पवार ने ट्वीट कर कहा कि जनता की इच्छा सर्वोपरि है और हम इसे पूरे सम्मान के साथ स्वीकार करते हैं. मैं सभी विजयी उम्मीदवारों को दिल से बधाई देता हूं और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं.
Solapur Election Result LIVE: सोलापुर में AIMIM उम्मीदवारों ने मनाया जीत का जश्न
महाराष्ट्र के सोलापुर में AIMIM के जीतने वाले उम्मीदवारों वाहिदा शेख और आरिफ शेख के समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया.
#WATCH महाराष्ट्र निकाय चुनाव | सोलापुर में AIMIM के जीतने वाले उम्मीदवारों वाहिदा शेख और आरिफ शेख के समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। pic.twitter.com/LNY2emgPdj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2026
Maharashtra Election Result LIVE: पत्नी-बेटी ने सीएम फडणवीस को लगाया जीत का तिलक
महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में शानदार जीत के बाद, पत्नी अमृता फडणवीस और बेटी दिविजा समेत परिवार वालों ने सीएम देवेंद्र फडणवीस को जीत का तिलक लगाया.
#WATCH महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट करते हुए लिखा, "नगर निगम चुनावों में शानदार जीत के बाद, पत्नी अमृता फडणवीस और बेटी दिविजा समेत परिवार वालों ने जीत का तिलक लगाया।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2026
(वीडियो: देवेंद्र फडणवीस/X) pic.twitter.com/DRFWwFMopL
Maharashtra Election Result LIVE:राज ठाकरे ने किया पार्टी समर्थकों का अभिवादन
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में 14 और बीएमसी चुनाव में महज 3 सीटें जीतने वाले | MNS प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई में अपने घर के बाहर जमा हुए पार्टी समर्थकों को हाथ हिलाकर अभिवादन किया.
#WATCH महाराष्ट्र निकाय चुनाव | MNS प्रमुख राज ठाकरे मुंबई में अपने घर के बाहर जमा हुए पार्टी समर्थकों को हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे हैं। pic.twitter.com/aYl7xXoumO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2026
Maharashtra Election Result LIVE: हमने जाति, धर्म और भाषा पर राजनीति नहीं की-गडकरी
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव परिणाम पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जनता ने 5 सालों के लिए हमें चुना है. जनता का विश्वास और प्रेम हमारी सबसे बड़ी ताकत है. हमने जाति, धर्म और भाषा पर राजनीति नहीं की. हमने पूरी ईमानदारी के साथ विकास किया और विकास में किसी भी किस्म का भेदभाव नहीं किया.
नागपुर में क्या बोले सीएम फडणवीस?
देवेंद्र फडवीस ने नागपुर की जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि बीजेपी ने लगातार दूसरी बार 100 का का आंकड़ा पार किया है, ये बड़ी जीत है. नितिनजी के नेतृत्व में नागपुर एक आधुनिक, अंतर्राष्ट्रीय और गरीबों के सपनों को पूरा करने वाला शहर बन रहा है. महाराष्ट्र की 29 में से 25 महानगर पालिकाओ में जीत बड़ा रिकॉर्ड है.
BMC Election Result Live: बीएमसी पर बीजेपी का कब्जा, 88 सीटे जीतीं

Maharashtra Election Result LIVE: 2869 वार्ड में 1440 पर बीजेपी की जीत
बीजेपी-1440
शिवसेना शिंदे-404
कांग्रेस-318
शिवसेना ठाकरे-156
NCP अजित-164
NCP शरद-36
AIMIM-97
MNS-14
BMC Election Result Live: फडणवीस ने लिया गडकरी का आशीर्वाद
बीएमसी चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस नितिन गडकरी के आवास पर उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे.
BMC Election Result Live: बीजेपी नंबर 1, पर 29 सीटों के साथ किंगमेकर बने शिं
BMC चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं. बीजेपी 88 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन असली कहानी उन 29 सीटों में छिपी है जो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जीती हैं. आंकड़ों का गणित ऐसा उलझा है कि बिना शिंदे के 'धनुष-बाण' के बीजेपी का मेयर बनना नामुमकिन है.
BMC Election Result Live: मुंबई में बीजेपी गठबंधन ने बहुमत का आंकड़े किया पार
भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने मुंबई में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. वे 117 सीटों पर लीड कर रहे हैं, यानी बहुमत से सिर्फ 3 सीटें ज्यादा. दो और सीटों की गिनती जारी है. इनमें से एक सीट यूबीटी के पक्ष में है, जबकि दूसरी भाजपा के पक्ष में जा रही है.
BMC Election Result Live: मुंबई में कौन कतनी सीटों पर आगे
बीएमसी चुनाव में वोटों की गिनती जारी है. अब तक किस दल को कितनी सीटें मिली हैं, देखें
BJP 88
UBT 64
SS 29
INC 24
MIM 8
MNS 6
NCP 3
SP 2
NCP SP 1
नवी मुंबई में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर शिवसेना दफ्तर में तोड़फोड़ का आरोप
मुंबई और ठाणे के साथ-साथ नवी मुंबई में भी चुनावी नतीजों के दौरान राजनीतिक पारा गरमा गया है. नवी मुंबई के नेरुल इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं पर शिवसेना (UBT) के कार्यालय में तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है. कहा जा रहा है कि BJP कार्यकर्ताओं ने नेरुल स्थित शिवसेना कार्यालय पर हमला बोल वहां जमकर तोड़फोड़ की. घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है.
BMC Result LIVE: मुंबई में बीजेपी गठबंधन 116 पर पहुंचा
BJP - 88
UBT - 65
SS - 28
INC - 24
MIM - 8
MNS - 6
NCP - 3
SP - 2
NCP (SP) - 1
Maharashtra Election Result LIVE: AIMIM के प्रदर्शन पर क्या बोले एकनाथ शिंदे?
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में ओवैसी की पार्टी AIMIM के अच्छे प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि देश के विरोध में बयान देने वाले लोग कैसे सीटें जीत रहे है मुझे पता नहीं.
Maharashtra Election Result LIVE: मुंबई में कोई बड़ा भाई और छोटा भाई नहीं-एकनाथ शिंदे
एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम मुंबई को बदलना चाहते है. यहां बड़ा भाई और छोटा भाई कोई नहीं है, हम विकास के मुद्दे को लेकर लड़ रहे है.
Maharashtra Election Result LIVE: मुंबई में महायुति जीत के करीब-एकनाथ शिंदे
एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई में शिवसेना और बीजेपी की महायुति बहुमत के करीब पहुंच गई है. राज्य के नगर निगमों में महायुति के ही मेयर बनेंगे. राज्य के वातावरण को देखें तो यह पूरी तरह से महायुति के पक्ष में रहा है.
Maharashra Election Result LIVE:ठाणेकरों ने हमें स्पष्ट बहुमत दिया है- एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन के शानदार प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुंबईकरों और ठाणेकरों को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि ठाणे में अभी पता चला है कि हमने 71 सीटें जीत ली हैं. चार और सीटें आएंगी, जिससे कुल 75 सीटें हो जाएंगी. ठाणेकरों ने हमें स्पष्ट बहुमत दिया है.
BMC Result LIVE: बीजेपी के प्रदर्शन से खुश अमृता फडणवीस ने गाया भजन
महाराष्ट्र नगर पालिका और मुंबई बीएमसी चुनाव में बीजेपी गठबंधन के शानदार प्रदर्शन से खुश सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने मधुर भजन गाया.
BMC Result LIVE: मुंबई में बीजेपी गठबंधन का क्या हाल, देखें
मुंबई बीएमसी चुनाव में वोटों की गिनती लगातार जारी है. बीजेपी समेत अन्य दल कितनी सीटों पर लीड कर रहे हैं, देखें
- BJP - 86
- UBT - 65
- SS - 26
- INC - 22
- MIM - 8
- MNS - 6
- NCP - 3
- SP - 2
- NCP (SP) - 1
- VHA - 1
Maharashtra Electon Result Live: नासिक से पुणे तक, देखें कौन कितने वार्ड पर आगे
नासिक, पुणे और पिंपरी चिंचवड में किस दल का क्या हाल है, देखें.

BMC Result LIVE: मुंबई में जीत के बाद इंटरनेट पर छा गई 'रसमलाई'
महाराष्ट्र के महानगर पालिका चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद रसमलाई सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रही है. दरअसल चुनाव प्रचार के लिए तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलई मुंबई पहुंचे, तो राज ठाकरे ने रसमलाई के कटाक्ष के साथ उनका स्वागत किया था. अब चुनाव नतीजे आए तो राज ठाकरे की पार्टी की पस्त हालत है.
BMC Result LIVE: प्रभाग-7 पर बीजेपी उम्मीदवार गणेश खणकर जीते
मुंबई बीएमसी के प्रभाग क्रमांक-7 से ठाकरे गुट के सौरभ घोसालकर की हार हुई है. बीजेपी उम्मीदवार गणेश खणकर ने जीत दर्ज की है.
Nagpur Election Result Live: नागपुर में कौन कितने वार्ड पर आगे
जानें नागपुर महापालिका चुनाव में अब तक कौन कितने वार्ड पर आगे
BJP-102
Shinde- 1
Cong-33
AIMIM- 7
AIUML - 4
UBT- 2
BSP -1
NCP AP-1
BMC Result LIVE: बीजेपी-शिवसेना की बादशाहत, 'ठाकरे ब्रदर्स' को झटका
बीएमसी चुनावों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन का दबदबा देखने को मिला है. नतीजों में महायुति गठबंधन ने बड़ी बढ़त हासिल की. हालांकि, इन चुनावों में 'ठाकरे ब्रदर्स' (उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे) को बड़ा झटका लगा है. शिवसेना-यूबीटी और मनसे गठबंधन अधिकतर सीटों पर पिछड़ गया.
BMC Result LIVE: मुंबई के आंकड़े झूठे हैं, 100 जगहों पर काउंटिंग शुरू ही नहीं हुई-संजय राउत
शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि मुंबई में मतगणना जिस तरह से शुरू है, पूरे निर्णय और नतीजे रात के 12 बजे तक आएंगे. जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, वे झूठे हैं. एक कतार लगी है कि शिव सेना के उम्मीदवार जीत रहे हैं. अभी तक 100 जगहों पर हमारी मतगणना शुरू नहीं हुई है. अभी बीजेपी के आंकड़े धीरे-धीरे कम होते जाएंगे.
BMC Result LIVE: विकास के विजन के साथ लड़े, इसीलिए रिकॉर्ड तोड़ जनादेश मिला-फडणवीस
महाराष्ट्र निकाय चुनावों पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम ये चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास के विजन के साथ लड़े, इसीलिए हमें रिकॉर्ड तोड़ जनादेश मिला. इन नतीजों से यह साफ हो गया है कि महाराष्ट्र प्रधानमंत्री मोदी पर बहुत भरोसा करता है.
मुंबई: महाराष्ट्र के निकाय चुनावों पर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "हमने ये चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास के विजन के साथ लड़े... इसीलिए हमें इन चुनावों में रिकॉर्ड तोड़ जनादेश मिला... इन नतीजों से यह साफ हो गया है कि महाराष्ट्र प्रधानमंत्री मोदी पर… pic.twitter.com/deXYPd1S7R
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2026
BMC Result LIVE: प्रभाग 8 पर बीजेपी उम्मीदवार योगिता पाटिल जीतीं
मुंबई बीएमसी चुनाव में प्रभाग 8 पर बीजेपी की योगिता पाटिल ने जीत हासिल की है.
BMC Result LIVE: नतीजों पर सवाल उठाना जनता का अपमान-शिंदे
संजय राउत के नतीजों को फर्जी बताने वाले बयान पर शिंदे हंस पड़े. उन्होंने कहा कि वे हमेशा चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हैं. नतीजों पर सवाल उठाना जनता का अपमान है.
BMC Result LIVE: ये जनता की जीत है-देवेंद्र फडणवीस
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने निकाय चुनाव के परिणामों की सफलता को जनता को समर्पित करते हुए कहा कि ये महाविजय जनता की है, BMC में भी हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा.
Maharashtra Election Result Result Live: महाराष्ट्र चुनाव का रिजल्ट देखें
महाराष्ट्र महानगर पालिका चुनाव में अब तक किस दल को कितने वार्ड पर जीत हासिल हुई है, यहां देखें

BMC Result LIVE: दफ्तर में फडणवीस का शानदार स्वागत
मुंबई में स्टेट बीजेपी ऑफिस में बनाए गए स्टेज पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का स्वागत हुआ, क्योंकि बीजेपी-शिवसेना महायुति BMC चुनाव और राज्य की ज़्यादातर दूसरी नगर पालिकाओं में बढ़त बनाए हुए है.
#WATCH मुंबई में स्टेट भाजपा ऑफिस में बनाए गए स्टेज पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का स्वागत हुआ, क्योंकि भाजपा-शिवसेना महायुति BMC चुनाव और राज्य की ज़्यादातर दूसरी नगर पालिकाओं में बढ़त बनाए हुए है। pic.twitter.com/NIrXJjh1fJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2026
BMC Result LIVE: मुंबई में जीत के बाद फडणवीस का पहला संबोधन
बीएमसी में शानदार जीत के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए. उन्होंने कहा कि 29 में से 25 नगर निगमों में महायुति की जीत हुई है. मुंबई में हम बड़ी विजय की ओर बढ़ रहे हैं.
BMC Result LIVE: ठाकरे बंधुओं को जवाब मिल गया, जीत के बाद एकनाथ शिंदे
बीएमसी चुाव में जीत के बाद एकनाथ शिंदे ने एनडीटीवी से खास बातचीत में कहा कि जनता ने विकास के लिए हमें वोट किया है. इसके साथ ही ठाकरे बंधुओं को भी जवाब मिल गया है.
BMC Result LIVE: बीजेपी किसे बनाएगी मुंबई का मेयर?
मुंबई बीएमसी में 45 साल में पहली बार बीजेपी की बादशाहत कायम हुई है. अब सवाल यही है कि मेयर कौन बनेगा. ये भी जल्द ही तय कर लिया जाएगा.
Kolhapur Nagarnigam Result Live: कोल्हापुर में कांग्रेस ने जीत के बाद मनाई होली
कोल्हापुर में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद विधायक सतेज पाटिल के कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने नाचते हुए जमकर जश्न मनाया.
Maharashtra Election Result Live: सांगली, मिरज और कुपवाड़ नगर निगम में बीजेपी जीत से एक सीट दूर
सांगली, मिरज और कुपवाड़ नगर निगम चुनाव के नतीजों ने बेहद दिलचस्प स्थिति पैदा कर दी है. यहां बीजेपी को बिल्कुल किनारे पर आकर रुकना पड़ा है. 78 सीटों वाली इस नगर निगम में भाजपा को 39 सीटें मिली हैं, जबकि स्पष्ट बहुमत के लिए 40 सीटों की जरूरत थी. भाजपा इस चुनाव में अपने दम पर लड़ी थी.
* कुल सीटें: 78
* बहुमत का आंकड़ा: 40
* भाजपा की जीत: 39
Nagpur Mahanagarpalika Resul live: IUML ने जीते 4 वार्ड
नागपुर में AIMIM और मुस्लिम लीग (IUML) को बड़ी जीत मिली है. AIMIM ने 7 वार्ड और IUML ने 4 वार्ड जीते हैं.
Jalgaon Nagarnigam Electon Result Live: सभी 46 सीटों पर बीजेपी ने मारी बाजी
जलगांव नगर निगम चुनाव में BJP ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सभी आवंटित 46 सीटों पर जीत दर्ज कर अपना एकतरफा वर्चस्व सिद्ध कर दिया है. महायुति गठबंधन में आखिरी समय तक चले सीट बंटवारे के ड्रामे के बाद भाजपा को 46, शिवसेना (शिंदे गुट) को 23 और राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) को 5 सीटें मिली थीं.
Nagpur Mahanagarpalika Resul live: नागपुर में AIMIM की बड़ी जीत, 7 वार्ड मिली
नागपुर में AIMIM की बड़ी जीत हुई है. पार्टी ने 7 वार्ड जीते हैं. प्रभाग क्रमांक-30 ताजाबाद से 3 और प्रभाग क्रमांक-3 से 4 उम्मीदवार जीते हैं.
BMC Result LIVE: प्रभाग 7 में दूसरे राउंड की काउंटिंग
1.गणेश खनकर (भाजपा) – 8,281 वोट
2.सौरभ घोसालकर (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) – 7,668 वोट
BMC Result LIVE: प्रभाग 8 में पहले राउंड की काउंटिंग में किसे कितने वोट मिले?
मुंबई बीएमसी के प्रभाग 8 में पहले और दूसरे राउंड की काउंटिंग
- योगिता पाटिल (भाजपा) – 4,723 वोट
- कस्तूरी रोहेकर (मनसे) – 1,354 वोट
- रत्नप्रभा जुन्नरकर – 1,084 वोट
दूसरे राउंड की काउंटिंग
- योगिता पाटिल (भाजपा) – 7,816 वोट
- कस्तूरी रोहेकर (मनसे) – 2,451 वोट
- रत्नप्रभा जुन्नरकर – 2,365 वोट
BMC Result LIVE: क्यों नहीं मन रहा है BJP के मुंबई कार्यालय में जश्न?
बीएमसी चुनाव में शानदार जीत के बाद भी बीजेपी के मुंबई दफ्तर में जश्न नहीं मनाया जा रहा है. इसकी वजह आचार संहिता का पालन करना है. चुनाव परिणामों के दौरान और उसके तुरंत बाद विजय जुलूस या बड़े सार्वजनिक जश्न पर चुनाव आयोग के कड़े दिशा-निर्देश लागू होते हैं, जिसका उल्लंघन करने से बचने के लिए पार्टी ने संयम बनाए रखा है. BJP नेतृत्व ने यह भी संकेत दिया है कि जब तक सभी सीटों के अंतिम और आधिकारिक नतीजे घोषित नहीं हो जाते, तब तक वे पूरी तरह से औपचारिक जश्न से बचें.
BMC Result LIVE:कांदिवली पूर्व के दामू नगर में ठाकरे गुट के धर्मेंद्र राजाराम काले की जीत
मुंबई बीएमसी के प्रभाग क्रमांक 26 का रिजल्ट आ गया है. कांदिवली पूर्व के दामू नगर में ठाकरे गुट ने बाज़ी मार ली है. यहां से ठाकरे गुट के धर्मेंद्र राजाराम काले विजयी घोषित हुए. उन्होंने बीजेपी के प्रीतम पंडागले को हरा दिया.
BMC Result LIVE: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ही असली शिवसेना-मिलिंद देवड़ा
महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा ने बीएमसी चुनाव में शिवसेना शिंदे गुट के अच्छे प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि चुनाव के नतीजों ने मुंबई की राजनीति के नाटकीय ड्रामे का अंत कर दिया. इससे साबित हो गया है कि शहर में प्रगति और जवाबदेही को ड्रामे और मसाले से ज़्यादा अहमियत दी जाती है. एकनाथ शिंदे की शिवसेना ही असली शिवसेना है. पारिवारिक ड्रामा सुर्खियां बटोरने में नाकाम रहा.
छत्रपति संभाजीनगर के गरवारे मतगणना केंद्र के बाहर भीड़ पर लाठीचार्ज
छत्रपति संभाजीनगर के गरवारे मतगणना केंद्र पर उम्मीदवारों के समर्थकों ने जबरन भीतर घुसने की कोशिश की. जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया. इस घटना के बाद केंद्र के बाहर भारी तनाव है. सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है.
BMC Result LIVE: वार्ड-165 और 167 पर पर कांग्रेस उम्मीदवार जीते
बीएमसी में कांग्रेस के टिकट पर वार्ड 165 से अशरफ़ आज़मी और वार्ड 167 से जीतीं समन आज़मी रिश्ते में चाचा और भतीजी हैं. इन दोनों वार्डों से आज़मी परिवार बीते चार चुनावों से जीतता आ रहा है. अपनी जीत पर आज़मी ने कहा कि सालों की मेहनत से हमने लोगों के दिलों में जगह बनाई है. अपनी जीत की ख़ुशी है लेकिन पार्टी की हार से मलाल है.
BMC Result LIVE: बीएमसी में होगा टीम बीजेपी का मेयर
मुंबई बीएमसी में पहली बार टीम बीजेपी का मेयर बनने जा रहा है. इन्होंने पुणे-नागपुर समेत 26 नगर निगमों में अपना परचम लहरा दिया है.
Nagpur Mahanagrpalika Result Live: नागपुर में रुझानों में कौन कितने पर कर रहा लीड?
एकुण जागा- 151
भाजपe- 109
शिवसेना- 02
राष्ट्रवादी- 01
ठाकरे- 02
काँग्रेस- 27
मनसे-00
बसपा - 04
शरद पवार गट- 00
अन्य- 06
pimpri chinchwad mahapalika Result Live: रुझानों में कांग्रेस-शिनसेना का खाता नहीं खुला
बीजेपी ने 83 सीटों के साथ शानदार जीत हासिल की, एनसीपी 37 सीटों के साथ और शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 7 सीटों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रही, जबकि कांग्रेस और ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना जैसी प्रमुख विपक्षी पार्टियां अपना खाता भी नहीं खोल पाईं.
pimpri chinchwad mahapalika Result Live: पिंपरी चिंचवड में कसने कितने वार्ड जीते?
पिंपरी चिंचवड महापालिका के वोटों की गिनती चल रही है. रुझानों में किसने कितने वार्ड जीते
एकूण जागा - 128
भाजपा - 83
शिवसेना - 7
राष्ट्रवादी - 37
कांग्रेस - 00
शिवसेना (उद्धव ठाकरे) - 00
राष्ट्रवादी (शरद पवार) - 00
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना - 00
इतर (वंचित, सप, एमआयएम, आप, बसपा) - 01
BMC Result LIVE: वार्ड 46 में बीजेपी उम्मीदवार योगिता कोली जीतीं
बीएमसी चुनाव में वार्ड-46 में भाजपा उम्मीदवार योगिता कोली ने 19621 वोटों से जीत हासिल की।
BMC Result LIVE: बीजेपी उम्मीदवार तेजिंदर सिंह तिवाना वार्ड-47 से जीते
बीएमसी चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार और पार्टी के मुंबई युवा अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना ने वार्ड 47 से 13858 वोटों से जीत हासिल की.
BMC Result LIVE: प्रभाग क्रमांक 6 से शिवसेना शिंदे गुट की दिक्षा कारकर की जीत
मुंबई बीएमसी चुनाव में प्रभाग क्रमांक 6 से शिवसेना शिंदे गुट की दिक्षा कारकर विजयी घोषित हुईं.
BMC Result LIVE: सीएम फड़णवीस ने की मुंबई बीजेपी अध्यक्ष की तारीफ
बीएमसी चुनाव में बंपर जीत के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम की सराहना की.
बीएमसी चुनाव रिजल्ट के दिन बांद्रा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
मुंबई में बीएमसी चुनाव की वोट काउंटिंग के दिन मुंबई के बांद्रा कोर्ट को बॉम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल भेजा गया. मुंबई पुलिस और बॉम स्क्वाड ने बांद्रा कोर्ट पहुंचकर केचिंग अभियान चलाया. लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. अब ईमेल आईडी का आईपी एड्रेस ट्रैक किया जा रहा है.
BMC Result LIVE: जीत के बाद फडणवीस ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को किया फोन
बीएमसी चुनाव में शानदार जीत पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण साहेब से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी. फडणवीस ने कहा कि आपके नेतृत्व में संपूर्ण महाराष्ट्र में जो जीत हासिल हुई है, वह एक ऐतिहासिक जीत है,. इसलिए आपका मन से अभिनंदन.

BMC Result LIVE: शिंदे गुट की दीक्षा कराकर ठाकरे गुट की उम्मीदवार से आगे
मुंबई बीएमस चनाव में प्रभाग क्रमांक-6 में शिंदे गुट की शिवसेना उम्मीदवार दीक्षा कारकर को 9159 वोट मिले हैं. उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट की संजना वेंगुर्लेकर को 3240 वोट मिले हैं.
BMC Result LIVE: अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली को दोहरा झटका
अंडरवर्ल्ड डॉन और मुंबई की राजनीति में 'डैडी' के नाम से मशहूर अरुण गवली को महापालिका चुनाव में एक के बाद एक दो बड़े झटके लगे हैं. अपनी मजबूत पकड़ वाले गढ़ में गवली परिवार को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है.
प्रभाग क्रमांक 212 से उनकी बेटी गीता गवली को समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार अमरीन शेहजान अब्राहानी ने हरा दिया. इससे पहले, प्रभाग क्रमांक 207 से उनकी दूसरी बेटी योगिता गवली को भी हार का मुंह देखना पड़ा था.
BMC Result LIVE: चुनाव में जीत के बाद फडणवीस की पहली तस्वीर
BMC चुनाव में टीम BJP की बंपर जीत के बाद रामदास अठावले ने देवेन्द्र फड़णवीस से मुलाकात की.
देवेंद्र फडणवीस से मिलने जा रहा हूं-मंत्री आशीष शेलार
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार ने कहा वह सभी 29 नगर निगमों के चुनावों में हिस्सा लेने और लोकतंत्र के इस त्योहार में साथ देने के लिए वह मतदाताओं का धन्यवाद करते हैं. नतीजे घोषित होने के बाद हम उन पर ज़रूर चर्चा की जाएगी. वह देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास मिलने जा रहे हैं.
#WATCH | मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार ने कहा, "मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि सभी 29 नगर निगमों के चुनावों में मतदाताओं ने हिस्सा लिया और लोकतंत्र के इस त्योहार में साथ दिया, जिसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। नतीजे घोषित होने के बाद हम उन पर ज़रूर चर्चा… pic.twitter.com/Z4mTiuHukk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2026
पुणे में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में जीत को लेकर पुणे में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं, यहां बीजेपी उम्मीदवार साई थोपटे और गणेश घोष जीत गए हैं.
#WATCH महाराष्ट्र निकाय चुनाव | पुणे में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं, यहां बीजेपी उम्मीदवार साई थोपटे और गणेश घोष जीत गए हैं। pic.twitter.com/qIJymkGnFg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2026
भरोसा जताने के लिए मुंबई के लोगों का धन्यवाद- राहुल नार्वेकर
महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजों पर कहा कि वह बीजेपी गठबंधन पर भरोसा जताने के लिए मुंबई के लोगों को धन्यवाद देना चाहते हैं. यह जनादेश मुंबई के विकास के लिए दिया गया है. उन्होंने कहा कि हमने मेट्रो रेल नेटवर्क, कोस्टल रोड और ट्रांस हार्बर लिंक जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स समर्पित करके मुंबई के लोगों का भरोसा जीता है, और यह जनादेश शहर के विकास के लिए मुंबई के लोगों की इच्छा को दिखाता है.
#WATCH | मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजों पर कहा, "सबसे पहले, मैं मुंबई के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं और भाजपा गठबंधन पर भरोसा जताने के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं... यह जनादेश मुंबई के विकास के लिए दिया गया है। हमने… pic.twitter.com/ZQxypBFeat
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2026
महायुति की जीत से डिब्बेवाले खुश
महायुति की भव्य जीत के बाद मुंबई के डिब्बेवालों ने गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया. BMC चुनाव में डिब्बेवालों ने महायुति को अपना समर्थन दिया था.
29 शहरों में कौन आगे, कौन पीछे
BJP कहां आगे है-
मुंबईः बीएमसी में बीजेपी को अच्छी बढ़त (पूरा अपडेट जानें)
नवी मुंबईः बीजेपी और शिंदे शिवसेना की लहर
ठाणेः शिवसेना और बीजेपी की लहर
नाशिकः बीजेपी और शिंदे शिवसेना की जोड़ी आगे
पुणेः बीजेपी की बंपर लहर
पिंपरी चिंचवडः बीजेपी को बड़ी बढ़त
पनवेलः बीजेपी को बड़ी बढ़त
कल्याण डोंबिवलीः बीजेपी सबसे आगे
नागपुरः बीजेपी को बंपर बढ़त, नंबर 2 पर कांग्रेस
अमरावतीः बीजेपी नंबर वन पार्टी
अकोलाः बीजेपी को बड़ी बढ़त
नांदेड वाघालाः बीजेपी आगे, ओवैसी की पार्टी नंबर 2
जालनाः बीजेपी आगे
कहां कांग्रेस आगे और BJP पीछे-
वसई विरार: वंचित विकास अघाड़ी की लहर
कोल्हापुरः कांग्रेस को बढ़त, बीजेपी नंबर 2 पर
लातूरः कांग्रेस ने सबको पीछे छोड़ा
निकाय चुनाव में जीत के बाद BJP दफ्तर जाएंगे सीएम फडणवीस
Pune Election Result LIVE: पुणे में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न जारी
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में वोटों की गिनती जारी है. ऐसे में पुणे में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न जारी है, क्योंकि भाजपा के उम्मीदवार साई थोपते और गणेश घोष ने यहां जीत हासिल की है.
#WATCH | Maharashtra civic body elections | BJP workers continue their celebrations in Pune, as BJP candidates Sai Thopte and Ganesh Ghosh win here. pic.twitter.com/Ohpx7YKhF0
— ANI (@ANI) January 16, 2026
नासिक, पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के ताजा रुझान-
नासिक, पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के ताजा रुझान-

मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे में महायुति को बढ़त
महाराष्ट्र चुनाव के ताजा रुझान. BMC में भाजपा+ बहुमत के मैजिकल नंबर्स को पार चुकी है.

BMC Result LIVE: BMC में पहली बार BJP+ को बहुमत
1 बजे तक के ताजा अपडेट
-7 नगर निगम में महायुति को बहुमत
- अपने दम पर बीजेपी को 5 जगह बहुमत
BMC में बहुमत के करीब बीजेपी+
BMC में भारतीय जनता पार्टी पहली बार बहुमत के करीब पहुंच गई है. अभी तक 227 में से 180 सीटों के रुझान आए हैं जिसमें से 106 पर बीजेपी गठबंधन आगे है जबकि उद्धव शिवसेना गठबंधन महज 65 सीटों पर ही आगे चल रहा है और 6 पर कांग्रेस आगे है. बहुमत का आंकड़ा 114 का है.
Maharashtra Local Body Polls LIVE Update: चुनाव रुझानों की बिग पिक्चर क्या है?
महाराष्ट्र के सभी 29 महानगर पालिकाओं में कुल 2869 प्रभाग यानी वार्ड हैं. 12 बजे तक के रुझानों की बात करें तो बीजेपी 617 वॉर्डों पर आगे चल रही है. इस तरह वह नंबर वन पार्टी बनी हुई है. शिंदे शिवसेना 172 सीटों, कांग्रेस 165 सीटों पर बढ़ बनाए हुए है. उद्धव शिवसेना 83 पर आगे है. अजित पवार वाली एनसीपी 82 और उनके चाचा शरद पवार की एनसीपी 83 सीटों पर आगे चल रही है. मुंबई में उद्धव के साथ आए राज ठाकरे की मनसे कुछ खास नहीं करती दिख रही है. वह महज 6 सीटों पर आगे चल रही है. ओवैसी की पार्टी AIMIM 28 सीटों पर आगे.
BMC चुनाव 2026: बीजेपी नंबर- 1, उद्धव गुट पिछड़ा, शिंदे ने बिगाड़ दिया ठाकरे ब्रदर्स का गेम
मुंबई के BMC चुनाव 2026 के रुझानों और अब तक घोषित 155 वार्डों के नतीजों से साफ़ दिखाई दे रहा है कि उद्धव ठाकरे का गुट (SSUBT) पिछड़ गया है. बीजेपी ने इन चुनावों में मजबूत बढ़त बनाते हुए 68 सीटें हासिल की हैं, जबकि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाला शिवसेना (UBT) गुट 54 सीटों पर सिमट गया है. यह अंतर दर्शाता है कि महानगरपालिका राजनीति में कभी निर्विवाद रूप से मजबूत रही शिवसेना (उद्धव गुट) अब महाराष्ट्र की शहरी राजनीति में अपना पुराना आधार बचाने के लिए संघर्ष करती दिखाई दे रही है.
उधर, एकनाथ शिंदे की शिवसेना (SS) ने 20 सीटें जीती हैं, जिससे उद्धव गुट की स्थिति और कमजोर दिखी क्योंकि शिवसेना के दोनों धड़ों में बंटी वोटबैंक का ज़्यादा नुकसान उद्धव गुट को झेलना पड़ा. कांग्रेस और मनसे ने पांच–पांच सीटें हासिल की हैं, जबकि अन्य उम्मीदवार कुल तीन वार्डों में विजयी हुए हैं. इस तरह मुंबई में बदला हुआ राजनीतिक समीकरण यह संकेत देता है कि उद्धव ठाकरे की अपील और संगठनात्मक पकड़ पूर्व की तुलना में काफी कमजोर हुई है. शक्ति प्रदर्शन और मार्मिक मराठी अस्मिता अभियान के बावजूद SSUBT BJP की संगठित मशीनरी और शिंदे गुट के काटे गए वोटों की दोहरी चुनौती से उबर नहीं पाया, जिसके चलते कुल मिलाकर पार्टी पिछड़कर दूसरे स्थान पर चली गई.

BMC Election Result 2026 LIVE: वार्ड‑वार विजयी नगरसेवक
मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव 2026 में अब तक कई वार्डों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं. बीजेपी, शिवसेना (उद्धव गुट), शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट), कांग्रेस और निर्दलीय सहित विभिन्न दलों ने अलग‑अलग वार्डों में जीत दर्ज की है.
नीचे अब तक घोषित विजेताओं की सूची:
भाजपा (BJP) के विजेता
वार्ड 2- तेजस्वी घोसाळकर
वार्ड 19- प्रकाश तवडे
वार्ड 20- दीपक तवडे
वार्ड 36- सिद्धार्थ शर्मा
वार्ड 50- विक्रम राजपूत
वार्ड 87- कृष्णा पारकर
वार्ड 103- हेतल गाला
वार्ड 107- नील किरीट सोमय्या
वार्ड 135- नवनाथ बाण
वार्ड 157- आशा तवडे
वार्ड 207- रोहिदास लोखंडे
वार्ड 214- अजय पाटील
वार्ड 215- संतोष ढोले
शिवसेना- उद्धव बाळासाहेब ठाकरे (UBT) गुट के विजेता
वार्ड 32- गीता भंडारी
वार्ड 60- मेघना काकडे
वार्ड 123- सुनील मोरे
वार्ड 124- शकीना शेख
वार्ड 163- शैला लांडे
वार्ड 182- मिलिंद वैद्य
शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट)
वार्ड 51- वर्षा तेंबेलकर
वार्ड 156- अश्विनी माटेकर
वार्ड 204- अनिल कोकीड
कांग्रेस (INC) के विजेता
वार्ड 165- अश्रफ आज़मी
वार्ड 183- आशा काळे (धारावी)
अन्य विजेता / निर्दलीय
वार्ड 193- हेमांगी वर्दीकर
वार्ड 201- इरम सिद्दीकी
BMC Result 2026: नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक चुनाव हारे
BMC चुनाव 2026 में बड़ी राजनीतिक चर्चा का कारण बने NCP (शरद पवार) के उम्मीदवार कप्तान मलिक, जो पूर्व मंत्री नवाब मलिक के भाई हैं. उन्हें वार्ड 165 से हार का सामना करना पड़ा है. इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अशरफ आज़मी विजेता बने.
मुंबई में अब तक कुल 7 उम्मीदवार विजेता घोषित किए जा चुके हैं, जिनमें शिवसेना के 3 उम्मीदवार शामिल हैं.
जलगांव में जेल से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार की जीत
जलगांव में जेल से चुनाव लड़ने वाले शिवसेना (शिंदे गुट) के उम्मीदवार और पूर्व महापौर ललित कोल्हे के पुत्र पियूष कोल्हे ने बड़ी जीत दर्ज की.
Maharashtra Local Body Election LIVE: भाजपा 724 सीटों पर आगे
महाराष्ट्र निकाय चुनाव के सबसे ताजा रुझान

नागपुर महानगरपालिका के ताजा रुझान
नागपुर महानगरपालिका के ताजा रुझान
भाजपा- 73
शिवसेना- 02
राष्ट्रवादी- 00
ठाकरे- 00
काँग्रेस- 22
मनसे-00
शरद पवार गुट- 00
अन्य- 00
BMC की दो सीटों पर AIMIM को बढ़त
बीएमसी के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, AIMIM फिलहाल 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
Kolhapur Local Body Result LIVE Updates: कोल्हापुर में कांग्रेस की जीत का जश्न शुरू
कोल्हापुर में कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत को लेकर जश्न का माहौल है. कसबा बावडा में गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया जा रहा है.
कसबा बावडा इलाके में कांग्रेस के सफल उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने भारी मात्रा में गुलाल उड़ाकर और नारेबाजी करते हुए अपनी जीत का जश्न मनाया. इस जीत के बाद पूरे क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल है.
Maharashtra LIVE: नासिक, पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में क्या कह रहे रुझान?
नासिक, पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ का ताजा अपडेट क्या है?

Maharashtra LIVE Updates: कहां कांग्रेस आगे और BJP पीछे
वसई विरार: वंचित विकास अघाड़ी की लहर
कोल्हापुरः कांग्रेस को बढ़त, बीजेपी नंबर 2 पर
सोलापुरः कांग्रेस सबसे आगे
लातूरः कांग्रेस ने सबको पीछे छोड़ा
BMC Election Result LIVE: 29 शहरों में BJP कहां-कहां आगे है
BJP कहां आगे है-
मुंबईः बीएमसी में बीजेपी को अच्छी बढ़त (पूरा अपडेट जानें)
नवी मुंबईः बीजेपी और शिंदे शिवसेना की लहर
ठाणेः शिवसेना और बीजेपी की लहर
नाशिकः बीजेपी और शिंदे शिवसेना की जोड़ी आगे
पुणेः बीजेपी की बंपर लहर
पिंपरी चिंचवडः बीजेपी को बड़ी बढ़त
पनवेलः बीजेपी को बड़ी बढ़त
कल्याण डोंबिवलीः बीजेपी सबसे आगे
नागपुरः बीजेपी को बंपर बढ़त, नंबर 2 पर कांग्रेस
अमरावतीः बीजेपी नंबर वन पार्टी
अकोलाः बीजेपी को बड़ी बढ़त
नांदेड वाघालाः बीजेपी आगे, ओवैसी की पार्टी नंबर 2
जालनाः बीजेपी आगे
BMC Election Result LIVE Update: BMC में वार्ड नंबर 1 पर शिवसेना की जीत
BMC में वार्ड नंबर 1 से शिवसेना (शिंदे) की रेखा यादव ने जीत हासिल की है.
Maharashtra LIVE Updates: महाराष्ट्र में कौन सा गठबंधन आगे?
महाराष्ट्र के 29 शहरों के 2869 वार्डों पर हो रहे चुनाव में 1148 के रुझान आ चुके हैं. अब तक महायुति 689 पर आगे चल रही है. जबकि महाविकास अघाड़ी 84 वार्ड में बढ़त बनाए हुए है.
BMC ELECTION RESULT LIVE: BMC के धारावी में कांग्रेस की जीत
BMC चुनाव के 227 वार्डों पर वोटों की गिनती जारी है. ऐसे में वार्ड नंबर 183 से कांग्रेस की आशा काले ने जीत हासिल की है. उन्होंने 1240 वोटों से जीत हासिल की. शिंदे सेना की उम्मीदवार को हराया है. यह वार्ड धारावी इलाके का है.
BMC Latest Update
बीएमसी रुझानों के ताजा आंकड़े-
भाजपा - 8
UBT - 6
शिवसेना - 5
INC - 3
MNS - 2
AIMIM - 2
NOTA - 1
Maharashtra Local Body Polls LIVE: BJP के लिए 1 घंटे के रुझानों की गुड न्यूज क्या है?
महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकों के चुनाव नतीजे आ रहे हैं. शुरुआती 1 घंटे के रुझानों में मुंबई में उद्धव ठाकरे की शिवसेना चौंका रही है. अगर सिंगल पार्टी फाइट की बात करें तो वह बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रही है. हालांकि गठबंधनवार बीजेपी आगे है. मुंबई में एक घंटे की रेस में बीजेपी 41, उद्धव शिवसेना 28, शिंदे शिवसेना 13, कांग्रेस 5, मनसे 2 सीटों पर आगे थी. ठाणे में बीजेपी 12 और शिंदे शिवसेना 14 सीटों पर बढ़त बनाए हुई थी. नाशिक में बीजेपी और शिंदे दोनों पार्टनर 7-7 यानी 14 सीटों पर आगे. उद्धव शिवसेना 7 सीटों पर आगे. पुणे में बीजेपी की लहर चलती दिख रही है. बीजेपी 48, अजित पवार की एनसीपी 14 सीटों पर आगे. पिंपरी चिंचवड में बीजेपी 15 और अजित पवार एनसीपी 14 सीटों पर आगे. पनवेल में बीजेपी 19 सीटों पर आगे. कल्याण डोंबिवली में भी बीजेपी 19 सीटों पर आगे यहां शिंदे शिवसेना 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. नागपुर से भी बीजेपी के लिए अच्छी खबर आती दिखाई दे रही है. 151 प्रभाग वाले नागपुर में बीजेपी 39 सीटों पर आगे चल रही है. यहां कांग्रेस उसे 18 सीटों के साथ टक्कर दे रही है. 102 प्रभाग वाले सोलापुर में कांग्रेस 21 सीटों पर आगे, बीजेपी यहां 18 सीटों पर बढ़त. नांदेड वघाला में बीजेपी 24 सीटों पर आगे. यहां शुरुआती रुझानों में कोई टक्कर में नहीं दिखाई दे रहा है. जलगांव की बात करें तो बीजेपी 18 सीटों पर आगे. शिवसेना 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. जलगांव में कुल 75 प्रभाग हैं.
1 घंटे के चुनाव रुझानों की बिग पिक्चर क्या है?
Maharashtra LIVE Updates: महाराष्ट्र के सभी 29 महानगर पालिकाओं में कुल 2869 प्रभाग यानी वॉर्ड हैं. 11 बजे तक के रुझानों की बात करें तो बीजेपी 341 पर आगे चल रही है. इस तरह वह नंबर वन पार्टी बनी हुई है. शिंदे शिवसेना 81 सीटों, कांग्रेस 73 सीटों पर बढ़ बनाए हुए है. उद्धव शिवसेना 46 पर आगे है. अजित पवार वाली एनसीपी 38 और उनके चाचा शरद पवार की एनसीपी 8 सीटों पर आगे चल रही है. मुंबई में उद्धव के साथ आए राज ठाकरे की मनसे कुछ खास नहीं करती दिख रही है. वह महज 4 सीटों पर आगे चल रही है. ओवैसी की पार्टी AIMIM 4 सीटों पर आगे.
शिवसेना (UBT) ने उठाया EVM में गड़बड़ी का मुद्दा
BMC Elections पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, 'मुंबई जैसे शहर में जो मतदान का पैटर्न चल रहा है, वह एक गंभीर मुद्दा है. विधानसभा चुनाव में वोट डाल चुके हजारों लोगों के नाम उन इलाकों से गायब है जहां शिवसेना (UBT), MNS या कांग्रेस का दबदबा है. EVM मशीन ठीक से काम नहीं कर रही है. चुनाव आयोग हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है. कल वरिष्ठ भाजपा नेताओं और चुनाव आयोग के कर्मचारियों के बीच बैठक हुई, क्यों? आचार संहिता अभी भी लागू है.'
उन्होंने यह भी कहा, 'मतदान प्रतिशत घोषित होने से पहले ही एग्जिट पोल आ गए. भाजपा ने अपनी जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया... हमने लोगों को आश्वस्त किया है कि वे डरें नहीं.'
#WATCH | Mumbai | On #BMCElections Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut says, "The voting pattern that has been going on in a city like Mumbai is a serious matter. Names of thousands of people, who have even voted in the Assembly elections, are missing in areas where Shiv Sena… pic.twitter.com/BOnlxfFjqL
— ANI (@ANI) January 16, 2026
Maharashtra Municipal Corporation Live: पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ और पनवेल का क्या हाल?
जानें- पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ और पनवेल में किसे बढ़त-

मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे में महायुति को बढ़त
मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे के शुरुआती रुझानों को यहां देखें- 
Rahul Gandhi on Ink Issue: राहुल गांधी ने स्याही छुटने का मुद्दा उठाया
महाराष्ट्र में जारी महानगर पालिकाओं की गिनती के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से सवाल पूछा है. उन्होंने स्याही छुटने के मुद्दे पर अखबार की कटिंग शेयर करते हुए लिखा- 'वोट चोरी राष्ट्रविरोधी कृत्य'
Election commission gaslighting citizens is how trust has collapsed in our democracy.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 16, 2026
Vote Chori is an anti-national act. pic.twitter.com/3FZKkDPwDg
जानें- संभाजीनगर, नागपुर और कोल्हापुर का ताजा अपडेट

पुणे में महायुति 39 सीटों पर आगे
पुणे में महायुति 39 सीटों पर आगे चल रही है. NCP(अजित) को 14 सीटों पर बढ़त है.
नागपुर के शुरुआती रुझानों में भगवा दल को बढ़त
नागपुर के शुरुआती रुझानों में भाजपा और शिवसेना 27 सीटों पर आगे हैं. जबकि कांग्रेस 12 सीटों पर है.

BMC Election Result LIVE: काउंटिंग सेंटर के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात
मुंबई में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है. वर्ली स्थित मतगणना केंद्र के बाहर भारी पुलिसबल की तैनाती देखी जा सकती है.
#WATCH | Mumbai | The vote counting for the Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) elections has started.
— ANI (@ANI) January 16, 2026
Visuals from a counting centre in Worli. pic.twitter.com/HK1xpNfoKh
BMC Election Result LIVE: BMC में भाजपा-उद्धव 22-22 सीटों पर
BMC के ताजा रुझानों में भाजपा और शिवसेना (UBT) बराबरी पर हैं. दोनों दल 22-22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.

Maharashtra Result LIVE: एग्जिट पोल तो बस एक ट्रेलर है- शिवसेना नेता शायना एनसी
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनावों पर शिवसेना नेता शायना एनसी ने कहा, 'एग्जिट पोल तो बस एक ट्रेलर है, नतीजे दो घंटे में आ जाएंगे. जनता ने विकास और एकनाथ शिंदे के प्रगति कार्यों के आधार पर 29 नगर निगमों के लिए जनादेश दिया है.'
उन्होंने यह भी कहा, 'उद्धव ठाकरे को अपना पटकथा लेखक बदल देना चाहिए और कोई दूसरा बहाना ढूंढ लेना चाहिए. हार-जीत का फैसला जनता करती है. संदेश यह है कि अवसर उन्हीं को मिलता है जो जमीनी स्तर पर काम करते हैं और जो घर से काम करते हैं उन्हें घर पर ही रहना पड़ता है.'
#WATCH | Mumbai: On Maharashtra civic body elections, Shiv Sena leader Shaina NC says, "The exit polls are just a trailer, the results will be out in 2 hours. The public has decided the mandate for 29 Municipal Corporations on the basis of development and Eknath Shinde's work of… pic.twitter.com/f9TVSJW75v
— ANI (@ANI) January 16, 2026
Pune Mahanagar Palika Result LIVE: पुणे में भाजपा को बढ़त
पुणे के शुरुआती रुझानों में भाजपा को 2 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है.

BMC Result LIVE Update: रुझानों में शिवसेना को बढ़त
मुंबई में रुझान आना शुरू हो गए. ताजा आंकड़ों के मुताबिक भाजपा 3 सीटों पर है, जबकि शिवसेना 4 सीटों पर आगे है. 
BMC Election Result LIVE वोटों की गिनती शुरू
मुंबई में वोटों की गिनती शुरू हो गई है. तस्वीरें SFS कॉलेज मतगणना केंद्र से सामने आई हैं, जहां से बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों के लिए मतगणना शुरू हो गई है.
#WATCH | Maharashtra | Visuals from the SFS College Counting Centre as counting for the Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) polls to begin soon. pic.twitter.com/1fZCBE9xoO
— ANI (@ANI) January 16, 2026
Maharashtra Local Body Poll LIVE: वोटों की गिनती शुरू
महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों की मतगणना शुरू हो गई है. आज के नतीजों पर सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं पूरे देश की निगाहें टिकी हैं. इसके लिए कल मतदान हुआ था.
Maharashtra Municipal Corporation Elections 2026 LIVE Updates: 10 प्रमुख नगर निगमों का मतदान प्रतिशत
राज्य की 29 महानगरपालिकाओं में हुए मतदान में इन 10 बड़े शहरों के आंकड़े खास तौर पर महत्वपूर्ण रहे. देखें कहां कितनी वोटिंग हुई:
1. छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका- 59.82%
2. पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका- 57.71%
3. नवी मुंबई महानगरपालिका- 57.15%
4. वसई-विरार महानगरपालिका- 57.12%
5. ठाणे महानगरपालिका- 55.59%
6. मुंबई महानगरपालिका (BMC)- 52.94%
7. पुणे महानगरपालिका- 52.42%
8. नागपुर महानगरपालिका- 51%
9. मीरा-भाईंदर महानगरपालिका- 48.64%
10. कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका- 45%
BMC के पिछले तीन चुनावों का मतदान प्रतिशत (2012–2026)
मुंबई महानगर पालिका (BMC) में मतदान का रुझान लगातार बदलता रहा है. पिछले तीन चुनावों के प्रतिशत को देखें तो एक दिलचस्प पैटर्न सामने आता है. 2012 में कमी आई, 2017 में रिकॉर्ड उछाल और 2026 में हल्की गिरावट के बावजूद बेहतरीन भागीदारी देखने को मिली.
वर्षवार मतदान प्रतिशत
2012- 44.75%
इस वर्ष मतदान काफी कम रहा था. BMC चुनावों में यह उस दशक का निम्न स्तर माना गया.
2017- 55.28%
यह पिछले 25 वर्षों में सबसे अधिक मतदान रहा. मुंबईकरों ने भारी संख्या में मतदान करके नया रिकॉर्ड बनाया.
2026- 52.94%
कल हुए मतदान में कुल सहभागिता 52.94% रही. जो कि 2017 के मुकाबले 2.34% कम है, लेकिन 2012 के मुकाबले कहीं बेहतर भागीदारी दर्शाती है.
Mumbai BMC Election Results 2026 LIVE Updates: BJP दफ्तर में जश्न की तैयारियां शुरू
महाराष्ट्र में काउंटिंग शुरू होने से पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय मुंबई नरीमन पॉइंट मे भाजपा ने जश्न की तैयारियां शुरू कर दी हैं. बीजेपी को उम्मीद है कि इस बार वह BMC जीतने में कामयाब रहेगी. बता दें कि मतगणना सुबह 10 बजे से शुरू होगी और शाम तक ही यह साफ हो पाएगा की कौन बीएमसी का बॉस कौन है.
Mumbai Election Results 2026 LIVE Updates:10 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती
महाराष्ट्र के 29 नगर निकायों के चुनाव की मतगणना आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी. राज्य भर के 893 वार्डों में कुल 2,869 सीटों के लिए मतदान हुआ है, जिनमें बीएमसी की 227 सीटें भी शामिल हैं. इन निकायों में 3.48 करोड़ मतदाता पंजीकृत थे और मैदान में कुल 15,931 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाते नजर आए.
Maharashtra Elections Result 2026 LIVE: BMC चुनाव के एग्जिट पोल में BJP को भारी बढ़त
महाराष्ट्र महानगर पालिका चुनाव के लिए गुरुवार को वोटिंग हुई. राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक 46-50% तक मतदान हुआ है. मतदान की समाप्ति के बाद Axis My India, JVC, सकाल और प्रजा पोल्स ने एग्जिट पोल जारी किए. इन सभी के एग्जिट पोल में एशिया की सबसे बड़ी और अमीर नगर निगम मुंबई BMC से 27 साल बाद ठाकरे का दबदबा खत्म होने की बात कही गई है. सभी एग्जिट पोल में BJP प्लस को स्पष्ट बहुमत से सत्ता में आने की बात कही गई है.

1.03 करोड़ से अधिक योग्य मतदाता
शिवसेना 1985 से बीएमसी पर शासन कर रही है. 2017 के चुनावों में मुकाबला बहुत करीबी था. शिवसेना ने 84 सीटें, भाजपा ने 82 सीटें, कांग्रेस ने 31 सीटें, एनसीपी ने 9 सीटें और एमएनएस ने 7 सीटें जीतीं. स्पष्ट बहुमत न होने की स्थिति में, भाजपा ने राज्य गठबंधन को बनाए रखने के लिए शिवसेना को महापौर का पद रखने की अनुमति दी थी. हालांकि, आज चुनावी परिदृश्य बिल्कुल अलग है. अकेले मुंबई में 227 सीटों के लिए कुल 1,729 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. शहर में 1.03 करोड़ से अधिक योग्य मतदाता हैं, जिनमें 55.16 लाख पुरुष और 48.26 लाख महिलाएं शामिल हैं. 1865 में स्थापित बीएमसी केवल एक स्थानीय निकाय नहीं है. यह भारत का सबसे धनी निगम है. 74,000 करोड़ रुपए से अधिक के वार्षिक बजट के साथ, इसकी वित्तीय क्षमता गोवा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश जैसे कई राज्यों से भी अधिक है.
उद्धव ठाकरे के लिए यह चुनाव क्यों महत्वपूर्ण?
उद्धव ठाकरे के लिए यह चुनाव राजनीतिक अस्तित्व की लड़ाई है. 2022 में एकनाथ शिंदे से पार्टी का नाम और चिह्न हारने और 2024 के विधानसभा चुनावों में झटका लगने के बाद, बीएमसी ही उनका आखिरी बड़ा गढ़ बचा है. ऐतिहासिक रूप से बीएमसी पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से शिवसेना का मुख्य गढ़ रही है. बालासाहेब ठाकरे की विरासत को संरक्षित करने के लिए, शिवसेना-यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने भाई राज ठाकरे के साथ हाथ मिलाया है
बीएमसी चुनाव: मतगणना प्रक्रिया में बदलाव के कारण शुक्रवार को परिणाम आने में हो सकती है देरी
मुंबई में 2017 की तरह सभी 227 चुनावी वार्डों में एक साथ के बजाय चरणबद्ध तरीके को अपनाने से शुक्रवार सुबह मतगणना शुरू होने पर नतीजों की घोषणा में देरी हो सकती है. महानगर पालिका के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने एक विज्ञप्ति में बताया कि बृहस्पतिवार को हुए मतदान की गणना महानगर के 23 केंद्रों पर पूर्वाह्न 10 बजे से शुरू होगी. पिछले चुनाव की तरह, इस बार सभी वार्डों की मतगणना एक साथ शुरू नहीं होगी बल्कि एक समय में दो वार्डों के वोटों की गिनती की जाएगी.